आगरा के जिमों में 65 दिन बाद लौटी रौनक, केवल छह सिनेमाघरों में ही चलेंगी फिल्में

harshita's picture

RGA न्यूज़

आगरा में सोमवार से जिम खुल गए हैं। कसरत करती युवती।

साप्ताहिक बंदी के चलते छह प्रमुख सिनेमाघरों में रहेगा सन्नाटा। जिम संचालकों ने बैच बनाकर एक्सरसाइज करवाई। एक से डेढ़ घंटे के स्लाट बनाए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल्‍स का कराया जा रहा है पालन। पहले दिन कम ही लोग जिम में पहुंचे।

आगरा, पांच जुलाई से सिनेमाघर और जिमों को खोलने के आदेश के बाद सोमवार को सुबह से जिमों में रौनक रही। 65 दिन बाद लाेग जिमों में एक्सरसाइज करने पहुंचे। वहीं, सोमवार को ताजनगरी के केवल आधे सिनेमाघर ही खुलेे। प्रमुख सिनेमाघरों में अभी सन्नाटा ही रहेगा।

सोमवार से सिनेमाघरों को खोलने के आदेश हैं। मगर, इसके बाद भी ताजनगरी के 12 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में से आधे में सन्नाटा रहेगा। शहर के प्रमुख सिनेमाघर संचालकों ने नई फिल्म न होने और शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते सिनेमाघरों को अभी न खोलने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि सिनेमाघरों में शनिवार और रविवार को ही सबसे ज्यादा लोग आते हैं। अगर वीकेंड पर सिनेमाघर बंद होंगे तो उन्हें कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि नुकसान उठाना होगा। मगर, इसके बाद शहर कुछ छोटे सिनेमाघर सोमवार से खुल जाएंगे। राजीव सिनेमा के संचालक सुबोध गर्ग ने बताया कि सोमवार से सिनेमाघर खुलेगा। अभी नई फिल्म न होने के चलते वो यमला, पगला, दीवाना फिल्म चलाएंगे। वहीं, श्री सिनेमा के संचालक निमित अग्रवाल का कहना है कि जब तक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी, तब तक सिनेमाघर बंद रहेगा। इसी तरह मेहर और संजय टाकीज भी बंद रहेंगे।

ये सिनेमाघर खुलेंगे

चित्रा, राजीव, संगीता, हीरा, भगवान, शांति सिनेमाघर में सोमवार से फिल्म लगेंगी। वहीं, श्री टाकीज, संजय, ज्वाला, मेहर, पन्ना और भारत टाकीज अभी बंद रहेंगे। वहीं, मल्टीप्लेक्स भी अभी बंद रहेंगे।

जिम में सुबह से दिखी रौनक

पांच जुलाई से सभी जिमों लोग एक्सरसाइज करते दिखे। सुबह पांच बजे से जिम खुले गए थे। पहले दिन कम ही लोग जिम में पहुंचे। जिम संचालकों ने बैच बनाकर एक्सरसाइज करवाई। एक से डेढ़ घंटे के स्लाट बनाए गए। ज्यादा भीड़भाड़ न रहे, इसके लिए 15 से 20 लोगों के बैच बनाए गए हैं।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.