बदहाल सड़क पर भड़की जनता को आश्वासन देकर भूले अफसर

harshita's picture

RGA न्यूज़

समस्‍याओं को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग।

जनसमस्याओं पर जनता का आक्रोश ठंडा करने के लिए मौके पर आकर अफसरों का आश्वासन देना पुराना प्रशासनिक पैंतरा है। होली चाैक की जनता पर भी यही पैंतरा अपनाया गया। बदहाल सड़क को लेकर भड़की जनता को सात दिन में निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दे दिया।

अलीगढ़, जनसमस्याओं पर जनता का आक्रोश ठंडा करने के लिए मौके पर आकर अफसरों का आश्वासन देना पुराना प्रशासनिक पैंतरा है। होली चाैक की जनता पर भी यही पैंतरा अपनाया गया। बदहाल सड़क को लेकर भड़की जनता को सात दिन में निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दे दिया। कहा कि सड़क तो मंजूर हो चुकी है, टेंडर भी उठ गया। निर्माण कार्य शुरू होना शेष है। क्षेत्रीय जनता भी बातों में आ गई। 15 दिन हो चुके हैं, अभी सड़क की नाप करने भी कोई नहीं पहुंचा। क्षेत्रीय लोगों ने कहा है कि इस बार विरोध हुआ तो निर्माण कार्य शुरू होने तक धरने पर बैठेंगे। सोमवार को इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों को एक बार फिर चेताया जाएगा।

वाटर लाइन डालने से बरबाद हुई सड़क

सासनीगेट क्षेत्र में पला रोड से प्रेम चौक होकर होली चौक के लिए एक रोड जाता है। यह लिंक रोड पला रोड, भगवान नगर रोड और भदेशी रोड को जोड़ता है। करीब 100 मीटर का यह रोड वाटर लाइन डाले जाने से बदहाल हो गया। मरम्मत कराने में भी मात्र औपचारिकता निभाई गई। बारिश के चलते गड्ढे होने लगे। पैदल निकलना मुश्किल हाे गया। दो साल से यही स्थिति बनी हुई है। इसी रोड से प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग की टीमें मलिन बस्तियों में जाती हैं। पिछले महीने स्थानीय लाेगों ने रास्ता जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि सांसद ने पूर्व में नारियल फोड़कर नई सड़क का शुभारंभ करने की बात कही थी। लेकिन ये आश्वासन दिए भी लंबा समय बीत गया। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार शर्मा व पिंकी माहौर कभी यहां समस्या देखने नहीं आए।

नगर आयुक्‍त ने पांच सदस्‍यी टीम मौके पर भेजा

प्रदर्शन की जानकारी पर नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने तत्काल अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग अशोक भाटी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा था। टीम ने क्षेत्रीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए आश्वस्त किया। बताया कि वार्ड तीन और 16 में यह मार्ग लगता है। सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा निविदा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। 15 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराने का ठेका दे दिया गया है। सात दिन में काम शुरू हो जाएगा। लोगों ने कहा अफसरों ने झूठा दिलासा दिया था। अब निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना दिया जाएगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.