महानंदा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार घटी, अब भी खतरे के निशान से उपर, कटिहार के कई गांव में बाढ़

harshita's picture

RGA न्यूज़

महानंदा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से कटिहार के कई गांव में बाढ़ आ गई है।

महानंदा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से कटिहार के कई गांव में बाढ़ आ गई है। हालांकि पछले 24 घंटे में कमी दर्ज की गई है। झौआ बहराखाल एवं गोङ्क्षवदपुर को छोड़ अन्य आक्राम्य स्थलों पर महानंदा के जलस्तर में कमी या स्थिर दर्ज की गई है।

कटिहार। महानंदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार में पिछले 24 घंटे में कमी दर्ज की गई है। हलांकि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर दर्ज किया गया है। झौआ, बहराखाल एवं गोङ्क्षवदपुर को छोड़ अन्य आक्राम्य स्थलों पर महानंदा के जलस्तर में कमी या स्थिर दर्ज की गई है। गंगा के जलस्तर में छह सेमी तथा कोसी के जलस्तर में दो सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। बरंडी के जतलस्तर में भी वृद्धि का क्रम जारी है।

प्राणपुर प्रखंड के लालगंज भ्गतटोला, जल्ला हरेरामपुर , ग्रामदेवती सहित आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। पानी का फैलाव होने से कई स्थानों पर ग्रामीण सड़क संपर्क भंग होने से लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। कदवा एवं आजमनगर प्रखंड के के भी दर्जन भर से अधिक गांव के चारों ओर बाढ़ के पानी का फैलाव हो रहा है। ग्रामीण सड़कों पर पानी का बहाव होने से कई जगह सड़क संपर्क भंग हो गया है। कुर्सेला के पत्थरटोला एवं अमदाबाद के बबलाबन्ना में गंगा नदी का कटाव तेजी से हो रहा है। प्राणपुर के लालगंज भगतटोला में भी महानंदा का कटाव जारी है।

हलांकि रविवार की अपेक्षा कटाव की गति में कमी आई है। दियारा इलाके में पानी का फैलाव होने से सब्जी की खेती को नुकसान हुआ है। खेतों में पानी जमा होने से धान व पटसन की फसल डूब गई है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह झौआ में महानंदा का जलस्तर 31.41 मीटर, दोपहर में 31.45 मीटर, बहरखाल में सुबह 31.15 मीटर, दोपहर 31.10 मीटर, आजमगनर में 30.20 मीटर, दोपहर 30.17 मीटर, धबौल में सुबह 29.53 मीटर, दोपहर 29.50 मीटर, कुर्सेल में सुबह 31.35 मीटर, दोपहर 31.30 मीटर तथा गोङ्क्षवदपुर में सुबह 26.83 मीटर व दोपहर में 26.91 मीटर दर्ज किया गया।

गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में सुबह 25.88 मीटर, दोपहर में 25.94 मीटर, काढ़ागोला में 28.04 मीटर, दोपहर में 28.09 मीटर दर्ज किया गया। एनएच 31 पर डुमर के समीप बरंडी नदी का जल्स्तर सुबह 29.47 मीटर तथा दोपहर में 29.52 मीटर दर्ज किया गया। कुर्सेला ब्रिज के समीप कोसी नदी का जलस्तर सुबह में 28.70 मीटर तथा दोपहर में 28.72 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अपने दैनिक खैरियत प्रतिवेदन में सभी तटबंधों को सुरक्षित बताया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.