![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/16_06_2021-crime_logo_21742603_5.jpg)
RGA न्यूज़
लव जिहाद में सेवानिवृत्त आइएएस अफसर की बेटी को फंसाने वाले आरिफ के राज सामने आ रहे हैं।
लखनऊ में आर्य समाज मंदिर में की थी पूर्व आइएएस की बेटी से शादी। अजमेर शरीफ में ले जाकर मतांतरण कराया फिर किया निकाह। लखनऊ के सदर बाजार में राजाजी पुरम निवासी आरिफ हाशमी ने बीस वर्ष पहले लव जिहाद शुरू किया था।
आगरा, सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी की बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसाने वाले आरिफ हाशमी ने मतांतरण से लेकर निकाह तक की फूल प्रूफ प्लानिंग की थी। पहले नाम बदलकर उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली, जिससे उस पर भरोसा हो गया। इसके एक वर्ष बाद ही उसने अजमेर शरीफ में ले जाकर महिला का मतांतरण कराया और निकाह भी कर लिया। इसी तरह वह गोरखपुर की युवती के साथ भी कर चुका था। पुलिस अब उसके जाल में फंसी अन्य युवतियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
लखनऊ के सदर बाजार में राजाजी पुरम निवासी आरिफ हाशमी ने बीस वर्ष पहले लव जिहाद शुरू किया था। सबसे उसने गोरखपुर की युवती को जाल में फंसाया था। उससे राणा सिंह बनकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद उसे धार्मिक स्थल पर ले जाकर मतांतरण कराया और नाम बदलवा दिया। वहीं निकाह कर लिया। बेटा पैदा हुआ तो उसका नाम भी मुस्लिम नाम रखा। कुछ समय बाद ही वह युवती से मारपीट करने लगा और धमकाता था। परेशान होकर युवती ने उससे तलाक ले लिया। उससे तलाक के बाद बेटे को अपनी मां के पास ही छोड़ दिया। इसके बाद आरिफ ने पूर्व आइएएस की बेटी को जाल में फंसा लिया। उसके साथ भी आरोपित ने वही सलूक किया। आदित्य आर्य बनकर वर्ष 2010 में लखनऊ में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके एक वर्ष बाद उसने अजमेर शरीफ ले जाकर मतांतरण कराया और निकाह कर लिया था। कुछ दिन तक सामान्य रहने के बाद उसने महिला से मारपीट शुरू कर दी। वह मारपीट करने के साथ ही जलती सिगरेट से दागता था। महिला यातनाएं झेलती रही और उसका दुस्साहस बढ़ता गया। महिला के ही होटल में रहकर वह उसका उत्पीड़न करने लगा। पुलिस को आशंका है कि आरोपित के जाल में पांच युवतियां और फंसी थीं। उसके मोबाइल की जांच करके उनके बारे में पता किया जा रहा ह
खुफिया कैमरे में कैद हुई अय्याशी
महिला के होटल से जाने के बाद आरोपित अय्याशी करता था। वह लड़कियां बुलाता था। शक होने पर महिला ने खुफिया कैमरा लगा दिया। इसमें उसकी पूरी करतूत रिकार्ड हो गई। महिला ने यह रिकार्डिंग पुलिस को सौंप दी है।
फोटो में दिख रही ज्यादती
महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के भी सुबूत दिए हैं। आरोपित इतनी मारपीट करता था कि उसके चेहरे पर निशान पड़ गए। महिला ने मारपीट के बाद का फोटो पुलिस को दिया है। यह फोटो भी विवेचना में साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा।