अब ब्लाक प्रमुख की बारी, बाजी मारने की तैयारी

harshita's picture

RGA न्यूज़

पार्टी ने 12 में से 11 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है।

भाजपा पहली बार पंचायत चुनाव में दमखम से उतरी है। इसलिए जिला पंचायत चुनाव पर ऐसी अचूक रणनीति बनाई कि विजय सिंह को जीता लिया। अब पार्टी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जुट गई है। पार्टी ने 12 में से 11 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की ह

अलीगढ़, भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दमदारी से जितने के बाद अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा 11 ब्लाकों पर प्रत्याशी उतार रही है। मंगलवार को इनकी सूची जारी हो सकती है। सोमवार को इसको लेकर आगरा में बैठक थी, जिसमें नाम पर अंतिम मोहर लगा दी गई है। सिर्फ सूची जारी करनी है।

भाजपा दमखम के उतरी

भाजपा पहली बार पंचायत चुनाव में दमखम से उतरी है। इसलिए जिला पंचायत चुनाव पर ऐसी अचूक रणनीति बनाई कि विजय सिंह को जीता लिया। अब पार्टी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जुट गई है। पार्टी ने 12 में से 11 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है। खैर पर अभी किसी का आवेदन नहीं आया है। सोमवार को आगरा में बैठक थी। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मोहर लग गई है। सिर्फ नामों की घोषणा होनी है। नाम लखनऊ से जारी किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी 11 प्रत्याशी दमदार होंगे, जो चुनाव जीतने में पूरी तरह से समझ हैं। पिछली बार सिर्फ एक सीट पर ही भाजपा को जीत मिली थी मगर इस बार हम 11 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वह प्रत्येक ब्लाक पर लगे हुए हैं। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव से यह साबित हो जाता है कि जनता भाजपा के साथ है, विपक्ष के सारे दावे धरे रह गए। हम विधानसभा चुनाव में इस बार 335 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

टिकट पर नाराजगी

भाजपा प्रत्याशियों के नाम अभी घोषित तो नहीं किए गए हैं, मगर नाराजगी अभी से शुरू हो गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि सपा से जुड़े लोगों के आवेदन लिए गए हैं और उन्हें प्रत्याशी घोषित कराया जा रहा है। वो सवाल उठा रहे हैं कि पार्टी के पास कार्यकर्ता होने के बाद भी सपा के लोगों को मैदान में उतारने की तैयारी करना ठीक नहीं है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.