![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/14_06_2021-19_03_2021-up_panchayat_e_21478152_21736758_2.jpg)
RGA न्यूज़
यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों के लोग समीकरण बनाने में जुट गए हैं।
ब्लाक प्रमुख पद के लिए आठ जुलाई को नामांकन होगा। 10 जुलाई को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी। यह सूचना मिलते ही सभी उम्मीदवारों में हलचल बढ़ चुकी है। माना जा रहा है कि मंगलवार को भाजपा अपने पत्ते खोल सकती है।
प्रयागराज, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक प्रमुख पद को लेकर राजनीति गर्म हो रही है। पार्टी से जुड़े लोग अपने अपने दावे रख रहे हैं। कुछ इलाकों में निर्दलीय भी मैदान में डटे हैं। इससे राजनीतिक दलों के जुड़े लोगों के समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। हालांकि सपा ने तमाम जगहों पर अपने सभी प्रत्याशियों के नाम उजागर कर दिए हैं जब कि भाजपा ने अपने पत्ते अब तक नहीं खोले हैं।
जातीय समीकरण भी काफी मायने रखेंगे
प्रयागराज के भाजपा पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन की तरफ से बनाई गई कोर कमेटी ने अधिकांश ब्लाकों में उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। इसकी घोषणा प्रदेश स्तर पर की जाएगी। कई उम्मीदवार लखनऊ तक उच्च पदाधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं। इसमें जातीय समीकरण भी काफी मायने रखेंगे।
अधिसूचना जारी होने के साथ बढ़ी हलचल, आज पत्ते खोल सकती है भाजपा
ब्लाक प्रमुख पद के लिए आठ जुलाई को नामांकन होगा। 10 जुलाई को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी। यह सूचना मिलते ही सभी उम्मीदवारों में हलचल बढ़ चुकी है। माना जा रहा है कि मंगलवार को भाजपा अपने पत्ते खोल सकती है। टिकट वितरण में संगठन से जुड़े पुराने लोगों को भी तरजीत मिल सकती है।
प्रयागराज में भगवतपुर, श्रृंगवेरपुर और सहसों ब्लाक बढ़े हैं
जनपद में इस बार 20 की जगह 23 ब्लाक प्रमुख चुने जाने हैं। ऐसा इसलिए कि पिछले वर्ष यहां भगवतपुर, श्रृंगवेरपुर एवं सहसों ब्लाक का गठन हुआ। इस वजह से ब्लाकों की संख्या 23 हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के चयन में भी प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के पुत्र और बहू में से किसी एक को ब्लाक प्रमुख पद पर प्रत्याशी बनाया जा सकता है।