![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/06_07_2021-police_news_21803720.jpg)
RGAन्यूज़
पठानकोट जेल में बंद अपनी पत्नी और बच्चे का हत्यारा पैरोल पर आने के बाद से फरार है।
फिल्लौर थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ का रहने वाला पठानकोट जेल में बंद अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या करने का आरोपित पैरोल पर आने के बाद से फरार बताया जा रहा है। आरोपित सुखदेव सिंह के खिलाफ 2015 में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था।
जालंधर। जिले के फिल्लौर थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ का रहने वाला पठानकोट जेल में बंद अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या करने का आरोपित पैरोल पर आने के बाद से फरार बताया जा रहा है। सेंट्रल जेल कपूरथला के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत के बाद फिल्लौर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। ताकि उसे गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेजा जा सके।
सहायक सुपरिटेंडेंट सेंट्रल जेल कपूरथला के मुताबिक सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ 2015 में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। जहां कोर्ट ने आरोपित को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। सजा के 5 साल पूरे होने के बाद आरोपित को 5 मई 2020 को 3 हफ्ते की पैरोल दी गई थी। जिसे कोरोना महामारी के चलते बढ़ा दिया गया था। आरोपित के जेल वापस आने की तिथि 18 अप्रैल 2021 की लेकिन वह जेल नहीं लौटा। जिसके बाद जेल प्रशासन ने आरोपित के खिलाफ फिल्लौर पुलिस को शिकायत दी जेल प्रशासन से शिकायत मिलने के बाद फिल्लौर थाना क्षेत्र की पुलिस में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
पत्नी और छोटे बेटे की हत्या करने के बाद बड़े बेटे पर किया था कातिलाना हमला
दरअसल आरोपित सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू ने 27 मार्च 2015 को अपनी पत्नी और 16 साल के बेटे का कत्ल कर दिया था। जब बड़ा बेटा स्कूल से वापस लौटा तो आरोपित ने उसकी हत्या के भी प्रयास किए थे। बड़े बेटे के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के कुछ दिन बाद फिल्लौर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया था। पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो सुखदेव सिंह फ्लोर में एक ट्रैक्टर की एजेंसी चलाता था। उसने लाखों के कर्जे से बचने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।