![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_07_2021-sp_bjp_21788791_0.jpg)
RGA न्यूज़
बरेली के आठ वीआइपी सीटों पर दिग्गजों की होगी सियासत
ब्लॉक प्रमुख के लिए आठ सीटों पर भाजपा और सपा के दिग्गजों की सियासत आमने-सामने है। 51 फीसद समर्थन को अपने पाले में लाने के लिए खींचतान शुरू हो चुकी है। बता दें कि भुता में सपा की सियासी पैठ मजबूत है।
बरेली, ब्लॉक प्रमुख के लिए आठ सीटों पर भाजपा और सपा के दिग्गजों की सियासत आमने-सामने है। 51 फीसद समर्थन को अपने पाले में लाने के लिए खींचतान शुरू हो चुकी है। बता दें कि भुता में सपा की सियासी पैठ मजबूत है। पूर्व विधायक महीपाल यादव के बेटे जगमोहन सिंह की पूत्रवधु यशु यादव का टिकट पर मुहर लगी है। उनका दावा है कि 85 बीडीसी सदस्य उनके समर्थन में है। भाजपा से इस सीट पर अर्जुन पटेल तैयारी कर रहे हैं, हालांकि अधिकृत सूची जारी होने का उनकाे भी इंतजार है।
फरीदपुर ब्लॉक से फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी के भाई की पत्नी सोनम ग्वाल जोरदार तैयारियां कर रही है। उनके पक्ष में विधायक बीडीसी सदस्यों से संपर्क साध रहे है। इसके आडियो भी वायरल हो चुके है। वहीं सपा ने विजयपाल सिंह की पत्नी सुनीता सिंह को इस सीट से मजबूत उम्मीदवार घोषित किया है।
मझगवां ब्लॉक में आंवला विधायक धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह चुनाव की तैयारी कर रहे है। दावा है कि आधे से अधिक बीडीसी सदस्यों का समर्थन उनके साथ है। सपा ने अपने पत्ते इस सीट पर नहीं खोले हैं।
बिथरीचैनपुर ब्लाॅॅक पर भाजपा की तरफ से हरेंद्र पटेल और बिजेंद्र सिंह तैयारी कर रहे है। अधिकृत सूची में अपने नाम के संगठन से दोनों संपर्क में हैं। हरेंद्र पटेल विश्व हिंदू परिषद के नेता हैं। वही सपा से संदेश कन्नौजिया अपनी पत्नी अर्पणा कन्नाैजिया के लिए तैयारी कर रहे है।
आलमपुर जाफराबाद ब्लाॅॅक पर भाजपा की तरफ से दो परिवार ब्लॉक प्रमुख की तैयारी में जुटे है। इसें पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव अपनी पत्नी और भाजपा कार्यकर्ता राहुल दीक्षित अपनी पत्नी उपासना के लिए बीडीसी सदस्यों का समर्थन जुटा रहे हैं। सपा के पूर्व विधायक वीरपाल सिंह के परिवार के दबदबे वाली इस सीट पर सपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
नवाबगंज ब्लाॅॅक पर भी चुनाव दिलचस्प होगा। भाजपा से संभावित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी डॉ. एके गंगवार की भाई की पत्नी प्रज्ञा गंगवार बीडीसी सदस्यों के संपर्क में है। वही पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू गंगवार की पत्नी सुनीता गंगवार भी भाजपा से टिकट चाहते हैं। समाजवादी पार्टी से पूर्व ब्लाक प्रमुख तेज प्रकाश गंगवार की बेटी प्रियंका गंगवार ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी की दावेदार हैं।
दमखोदा ब्लॉक में सपा के पूर्व मंत्री अताउर्रहमान के भाई वफाउर्रहमान अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए गए है। उनकी टक्कर भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के भाई दुष्यंत गंगवार से होगी। वहीं भदपुरा ब्लॉक से भाजपा से संभावित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रवि गंगवार माने जा रहे है। वह सांसद प्रतिनिधि हैं। वही सपा से पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के दावेदार हैं।
भोजीपुरा ब्लाॅॅक पर भाजपा से योगेश पटेल तैयारी कर रहे है। उनके सामने सपा से नसरीन बी चुनाव में खड़ी हुई हैं। रामनगर में सपा से रिटा. जेई दारा सिंह अपनी पत्नी के लिए प्रयास कर रहे हैं। पूर्व पंचायत सदस्य रहे मित्रपाल सिंह उनके विरोध में भाजपा से तैयारी कर रहे हैं। बहेड़ी से भाजपा आमेंद्र सिंह गोल्डी तैयारी कर रहे हैं। सपा से नीरज चौधरी तैयारी कर रही है।
शेरगढ़ ब्लाॅॅक पर भाजपा से छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके अरविंद गंगवार दाव लगाने की तैयारी में हैं। वहीं सपा से पहले भी ब्लॉक प्रमुख रहे चुके भुपेंद्र कुर्मी मजबूती दिखा रहे हैं।
फतेहगंज पश्चिमी ब्लाॅॅक महिला सीट है। बीजेपी की चहक पटेल पुत्री रामबाबू कनौजिया यहां तैयारी कर रही है। वहीं सपा से ब्लाक प्रमुख रहे सत्येंद्र यादव की भाभी किरन यादव चुनावी मैदान में हैं। क्यारा ब्लॉक से भाजपा की तरफ से पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे अरविंद सिंह और मानवेंद्र सिंह तैयारी कर रहे हैं। सपा से चेहरा स्पष्ट नहीं है।