

RGAन्यूज़
वहीं दोनों पक्षों ने फायरिंग का आरोप लगाया है।
बिजली कटवाने के शक में पहाडग़ंज में पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षो के सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग का भी आरोप है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेन्द्र शाह ने पुलिस फोर्स के साथ मुआयना कर जानकारी ली।
रुद्रपुर : बिजली कटवाने के शक में पहाडग़ंज में पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षो के सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग का भी आरोप है।
पहाडग़ंज निवासी मेहंदी हसन व दुमर अली का घर आस पास है। मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम पहाडग़ंज में बिजली का बिल काटने पहुंची थी। इस दौरान जब उन्होंने मेहंदी हसन के घर का मीटर चेक किया तो रीडिंग के अनुसार 12 रुपये का बिल काट दिया। जब दुमर अली का मीटर चेक किया तो मात्र दो सौ रुपये का बिल देख कॢमयों को शक हुआ तो उन्होंने टीम को बुला लिया। इस दौरान ऊर्जा निगम कर्मियों ने उनका कनेक्शन काट दिया। इसको लेकर मेहंदी हसन पर शक हुआ तो शाम में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पथराव किया। मेंहदी हसन ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दोनों पक्षों ने फायरिंग का आरोप लगाया है। मेहंदी हसन पक्ष से घायल मेहंदी हसन उसका पुत्र नबी हसन, नाजिम, इबुल हसन व मेहंदी हसन की पत्नी नसीमन बेगम तो दुमर अली पक्ष से उसकी पत्नी अफसाना, मुस्तफा व उसकी पत्नी अंजुम को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी ब्रजेन्द्र शाह ने पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
जिला अस्पताल में हुई नोंक झोंक
दोनों पक्ष जिला अस्पताल में एकत्र हो गए। इस दौरान एसआइ मनोज जोशी भी पुलिस कॢमयों के साथ वहा पहुंच गईं। तब तक दोनों पक्षों के लोग आपातकाल कक्ष में एक दूसरे के सामने आ गए। पुलिस कॢमयों ने दोनों पक्षों को बाहर कर दिया।