बिहार में बाढ़: कोसी-बागमती खतरे के निशान से ऊपर, खगडि़या डीएम ने कहा... सजग रहें

harshita's picture

RGA न्यूज़

कोसी के जलस्तर में बुधवार को कमी आई है और बागमती स्थिर है।

बिहार में बाढ़ कोसी के जलस्तर में कमी आई है और बागमती स्थिर है। दोनों खतरे के निशान से ऊपर है। खगडिय़ा डीएम ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कहा है कि बाढ़ अब कभी भी दस्तक दे सकती है।

खगडिय़ा। कोसी के जलस्तर में बुधवार को कमी आई है और बागमती स्थिर है। लेकिन दोनों खतरे के निशान से ऊपर है। खगडिय़ा डीएम आलोक रंजन घोष ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कहा है कि बाढ़ अब कभी भी दस्तक दे सकती है। कोसी और बागमती खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सजग रहें। उन्होंने कहा है कि अगर बाढ़ का पानी रिहायशी इलाके में घुसने लगे, तो सूचित किया जाए, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कोसी अभी भी बलतारा में खतरे के निशान से 93 सेमी ऊपर

केंद्रीय जल आयोग, कोसी उपमंडल, बेगूसराय की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोसी अभी भी खगडिय़ा के बलतारा में खतरे के निशान से 93 सेमी ऊपर है। कोसी के जलस्तर में बीते 24 घंटे के दौरान 12 सेमी की कमी आई है। कोसी की टेंडेंसी घटने की है।

बागमती खतरे के निशान से एक मीटर 82 सेमी ऊपर

बागमती स्थिर है, लेकिन खगडिय़ा के संतोष स्लूईस के पास खतरे के निशान से एक मीटर 82 सेमी ऊपर है। स्थिर रहने के बाद बागमती के जलस्तर में कमी आने की संभावना है।

बीरवास में फ्लड फाइटिंग जारी, चौथम में जल्द शुरू होगा

बीएन तटबंध के बीरवास स्थल पर फ्लड फाइटिंग कार्य जारी है। जबकि चौथम में जल्द फ्लड फाइङ्क्षटग कार्य शुरू कराया जाएगा। इधर, मंगलवार को मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग, समस्तीपुर, रमाशंकर द्विवेदी ने बीएन तटबंध का सघन जायजा लिया। जायजा लेने बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जहां जरूरत है वहां फ्लड फाइटिंग कार्य कराएं। वहीं जहां फ्लड फाइङ्क्षटग हुआ है वहां आवश्यकता अनुसार रिचार्ज कराने का भी निर्देश दिया।

कोसी के जलस्तर में कमी आई है। बागमती भी स्थिर है, लेकिन घटने की संभावना है। सभी बांध-तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासन बाढ़ पर पूरी नजर बनाए हुए है। - गणेश प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगडिय़ा

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.