मदनापुर में भाजपा व सपा समर्थित प्रत्याशियों में विवाद, मारपीट के बाद फटे पर्चे

harshita's picture

RGA न्यूज़

मदनापुर में भाजपा व सपा समर्थित प्रत्याशियों में विवाद

शाहजहांपुर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।मदनापुर में भाजपा व सपा समर्थित प्रत्याशी के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर पर्चा फाड़ने का आरोप लगाया। उनके समर्थकों में भी मारपीट हुई।

बरेली, शाहजहांपुर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।मदनापुर में भाजपा व सपा समर्थित प्रत्याशी के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर पर्चा फाड़ने का आरोप लगाया। उनके समर्थकों में भी मारपीट हुई। कांट में भाजपा प्रत्याशी श्रीदत्त शुक्ला के नामांंकन में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी पहुंचे। निगोही में भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे सचिन वर्मा ने पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। यहां सपा समर्थित प्रत्याशी अजयपाल के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा देवी ने नामांकन करने से इन्कार कर दिया।

मदनापुर ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी महेश पाल सिंह व सपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह सिंह के बीच विवाद हो गया। भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि लगभग 12 बजे जब वह पर्चा दाखिल करने ब्लाक जा रहे थे तभी ब्लाक से पहले स्टेट बैंक के पास महेश पाल सिंह अपने समर्थकों के साथ आ गए। आरोप है कि महेश पाल सिंह ने उनका पर्चा फाड़ दिया। जबकि महेश पाल सिंह भूपेंद्र सिंह पर उनका पर्चा फाड़ने का आरोप लगाया। दोनों के समर्थकों में मारपीट भी हुई। अधिकारी मौके पर दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं। महेश पाल सिंह ने अपने बेटे अंकुर सिंह के नाम पर भी पर्चा खरीदा है। ऐसे में अगर इन दोनों प्रत्याशियों को नए नामांकन पत्र नहीं मिले तो अंकुर के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनेगी। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.