![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_07_2021-congress_21795712_0.jpg)
RGA न्यूज़
बरेली में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने सभी को बूथ मैनजमेंट के बारे में बताया। कहा कि अगर किसी पार्टी की मजबूती परखनी है तो उसकी बूथ कमेटी कितनी मजबूत है उससे आंकी जाती है।
बरेली, बरेली में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने सभी को बूथ मैनजमेंट के बारे में बताया। कहा कि अगर किसी पार्टी की मजबूती परखनी है तो उसकी बूथ कमेटी कितनी मजबूत है उससे आंकी जाती है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि बूथ कमेटी का विस्तार मजबूत कार्यकर्ताओं को मिलाकर किया जाए। बूथ कमेटी में कार्यकर्ता पहले से नियुक्त होना चाहिए।
घर-घर जाकर वोट निकलवाना यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय लोगों को देनी की आवश्यकता है। कांग्रेस की नीतियां एवं सिद्धांतों को घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है। नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक जो देश के लिए कार्य हुए और जो जनता के लिए योजनाएं बनाई वो भी बताने की आवश्यकता है। आज उन योजनाओं का लाभ भाजपा की सरकार में भी जनता ले रही है। मंहगाई ने जनता कि कमर तोड़ दी है।
अब वह बदलाव चाह रही है। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश के उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक दीपक कुमार, महासचिव पूर्व विधायक फूल कुंवर, जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, जोन के आठ जिलों पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, कासगंज,अलीगढ़, शाहजहांपुर, बरेली के अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संगठन और ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, राज शर्मा, जिया उर रहमान, केके दीक्षित, हाजी इस्लाम बब्बू, डा. मेहंदी हसन, अनुज गंगवार आदि मौजूद रहे।