![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_07_2021-9_police_protection_21814530_0.jpg)
RGA न्यूज़
कांग्रेस ने आठ प्रत्याशी उतारने का किया था दावा
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बालियान ने कहा कि जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में आठ प्रत्याशी चुनावी समर में उतारने का दम भर रहे थे। गुरुवार को कांग्रेस अधिकृत एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है।
अलीगढ़, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बालियान ने कहा कि जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में आठ प्रत्याशी चुनावी समर में उतारने का दम भर रहे थे। गुरुवार को कांग्रेस अधिकृत एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। बड़ी तादात में भाजपा ने निर्विरोध अपने प्रत्याशी जिताए हैं। आरोप लगाया है कि भाजपा से साठगांठ कर सत्ताधारी पार्टी की मदद की है।
सुरेंद्र सिंह बालियान ने कहा कि वह इस संबंध में शीघ्र ही उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को अवगत कराया जाएगा। भाजपा से सांठगांठ कर अलीगढ़ की कांग्रेस को बेचने की साजिश रची जा रही है। इससे पार्टी को अगले साल होने वाले आम विधानसभा चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं जिलाध्यक्ष संतोष सिंह का कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने उन्हें हर विकास खंड से 15 से 20 नामों की सूची दी थी। वे तीन जुलाई को पार्टी के जिलाध्यक्ष बने हैं। चार जुलाई को पार्टी की कमान संभाली है। इसके बावजूद हमने हर विकास खंड में प्रत्याशी तलाशने का काम किया था। विकास खंड स्तर पर पार्टी के गठन में भी बड़े स्तर पर फर्जी लोगों को नियुक्त किया गया है। पिछले तीन दिन से पार्टी का बरेली में कार्यक्रम है। उसमें व्यस्त हूं। कमजोर संगठन को दुरुस्त करने में समय मिलेगा। सुरेंद्र सिंह बालियान का कहना है कि उन्होंने बीडीसी की कोई सूची नहीं सौंपी। संतोष सिंह का दावा निराधार है।