खगड़िया में खूब गरजे चिराग पासवान, बोले- शेर का बेटा हूं, नहीं सीखा है झुकना, ज्यादा दिन नहीं चलेगी बिहार सरकार

harshita's picture

RGA न्यूज़

खगड़िया में प्रेस वार्ता करते चिराग पासवान।

चिराग पासवान ने कहा परिवार और पार्टी को तोड़ कर अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने वाले अब मंत्री बन चुके हैं। उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी और परिवार को तोड़ने काम शुरू से किया है उन्होंने बधाई तक न दी

खगड़िया। आशीर्वाद यात्रा के क्रम में शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे चिराग पासवान स्थानीय परिसदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर हमलावर रहे। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। 

चिराग पासवान ने चाचा पशुपति कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि अपनी महत्वाकांक्षा में परिवार और पार्टी को तोड़ कर अब वे मंत्री बन चुके है। उन्होंने अपनी इस महत्वाकांक्षा में परिवार के साथ पार्टी को तोड़ने की कोशिश की और स्व. रामविलास पासवान के आदर्शों व विचारों को भी तोड़ा है।

जमुई सांसद ने कहा, 'चाचा ने उनकी कार्यशैली, पिताजी के निर्णय व विचारों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पिता जी के समक्ष ही उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। जिसमें चाचा मुख्य प्रस्तावक थे। आज जो अपने आपको पार्टी का अध्यक्ष कह रहे हैं, वे जान लें कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 75 सदस्य होते हैं। जिसमें 66 लोग मेरे साथ खड़ें है। आशीर्वाद यात्रा में जो कार्यकर्ताओं व लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मिल रह है, यह भी उनके लिए मिसाल है।'

चिराग ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए कहा कि पार्टी और परिवार को तोड़ने में मुख्यमंत्री की भूमिका रही है। जो हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास पिताजी के समय से करते रहे हैं। यह बात चाचा जी भी जानते हैं। इसके बावजूद अपनी महत्वाकांक्षा के लिए उनकी गोद में बैठ गए हैं। जो दूसरों के घर व पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं आज उनकी पार्टी ही टूट के कगार पर है। उनकी पार्टी के नेता मंत्री बने पर मुख्यमंत्री के मुंह से बधाई के शब्द नहीं फूटे।

उन्होंने कहा कि पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं, बिहार की यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। बिहार में पुन: चुनाव होना तय है। मुख्यमंत्री दिन रात विकास की राग अलापते नहीं थकते हैं, परंतु आज बिहार में एक भी ऐसा अस्पताल नहीं जहां दो घंटे में साधारण मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो जाए और मुख्यमंत्री को अपनी आंख के इलाज के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़े। ये कैसा विकास है।

उन्होंने आगे जोड़ा- किसी पर क्या सवाल उठाएं जब अपनों ने ही उनके साथ धोखा किया। उन्होंने कहा वे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के साथ रणक्षेत्र में थे, पर पीछे उनके घर के लोग महाभारत करने को तैयार थे। फिलहाल उनका ध्यान किसी गठबंधन पर नहीं है। उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। ताकि लाेजपा एक सशक्त पार्टी बने। जिसमें पार्टी के सभी अधिकारियों व सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।

चिराग ने आगे कहा कि उन्हें तोड़ने की हद से हद तक प्रयास किया गया, परंतु शेर का बेटा हूं, रामविलास पासवान का बेटा हूं, किसी के आगे झुककर समझौता नहीं करुंगा। इस मौके पर लोजपा(चिराग गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव डा. रेणु कुश्वाहा, हुलास पांडेय, संजय सिंह, संजय पासवान आदि मौजूद थे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.