जालंधर की संजय गांधी कॉलोनी में नहर से मिली लाश, युवक के शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

संजय गांधी कॉलोनी में नहर में उतराती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

नहर में नहा रहे लोगों ने शव को बाहर निकाला है। मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। खास बात यह है कि मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव के गदाईपुर की तरफ से बहकर आने की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी 

। महानगर की संजय गांधी कॉलोनी में नहर में उतराती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।बताया जा रहा है कि नहर में नहा रहे लोगों ने शव को बाहर निकाला है। मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। खास बात यह है कि मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव के गदईपुर की तरफ से बहकर आने की आशंका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गदईपुर के पास संजय गांधी नगर के साथ लगती नहर में शुक्रवार दोपहर को एक शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज मदन लाल मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष की लग रही थी जबकि उसके शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं था।

नहाते समय डूबने से मौत की आशंका

मदन लाल ने बताया कि मृतक के शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे और न ही कोई जहर आदि खिलाए जाने की संभावना लग रही थी। ऐसा लग रहा था कि नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई और शव उतराते हुए वहां पर आ गया। उन्होंने बताया कि शव पर मात्र अंडरवियर ही था, और कोई कपड़ा नहीं था। फिलहाल, पहचान के लिए शव को सिविल अस्पताल में 72 घंटे तक रखवाया गया है। इसे लेकर शहर के सारे थानों में भी सूचित कर दिया गया है ताकि यदि कोई लापता की रिपोर्ट आए तो मृतक की पहचान करवाने का प्रयास किया जा सके। जल्द ही युवक की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक मजदूर का शव गदईपुर क्षेत्र में मिला था। घरवालों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए फोकल प्वाइंट चौकी पर प्रदर्शन कर दिया था। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.