सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा सुबह का तापमान, आज हो सकती है बारिश

harshita's picture

RGA न्यूज़

सोमवार को भी मानसून की बारिश की संभावना है।

29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान। धूप और गर्मी से लोगों का बुरा हाल। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से मौसम बदल जाएगा और मानसून की बारिश होगी। सोमवार को भी मानसून की बारिश की संभावना है

आगरा, गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, बारिश नहीं हो रही है। शनिवार को भी गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। सुबह का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक मौसम बदल जाएगा और बारिश हो सकती है।

सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और गर्म हवा चलने लगी है। इससे तापमान बढ रहा है, 10 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16 जुलाई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से मौसम बदल जाएगा और मानसून की बारिश होगी। सोमवार को भी मानसून की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक बारिश की संभावना व्यक्त की है, इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.