बरेली में भाजपा विधायक बेटे का निर्विराेध नहीं करा सके चुनाव, मांगे 52 सहायक

harshita's picture

RGA न्यूज़

बरेली में भाजपा विधायक बेटे का निर्विराेध नहीं करा सके चुनाव, मांगे 52 सहायक

 ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वीआइपी सीटों में शामिल मझगवां पर विधायक आंवला धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह मैदान में हैं। निर्विरोध निर्वाचन के अनुमानों के बीच बीडीसी सदस्यों से अधिक सपा के प्रत्याशी को बैठाने पर जोर दिया गया

बरेली, ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वीआइपी सीटों में शामिल मझगवां पर विधायक आंवला धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह मैदान में हैं। निर्विरोध निर्वाचन के अनुमानों के बीच बीडीसी सदस्यों से अधिक सपा के प्रत्याशी को बैठाने पर जोर दिया गया। लेकिन शुक्रवार दोपहर तक नामांकन वापस नहीं होने के बाद विधायक आंवला अपने बेटे का चुनाव निर्विरोध नहीं करा सके।

ब्लाक मझगवां में विधायक धर्मपाल के बेटे यशवंत सिंह के नामांकन के बाद से ही निर्विरोध निर्वाचन होने की संभावना जताई जा रही थी। भरपूर प्रयास भी किये गए। लेकिन सपा के प्रत्याशी और उनके एक करीबी इस मिशन में आड़े आ गए। शुक्रवार को एक भी पर्चा वापस नहीं हुआ। जिसके कारण अब यहां भाजपा के यशवंत सिंह के अलावा सपा के सत्येन्द्र पाल सिंह की पत्नी सुमन यादव व एक निर्दलीय महक वर्मा के बीच पद का फैसला चुनाव से होगा।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की तरफ से 52 सहायक मांगे गए हैं। बीडीओ पुनीत पाठक ने बताया कि ब्लाक में कुल 22 सदस्य निरक्षर है। जिनमें से 12 ने सहायक मांगे है। 38 अन्य सदस्यों ने मेडिकल ग्राउंड पर सहायक मांगे है। उनके आवेदन सीएमओ को भेजे गए है। उन पर वहीं से निर्णय होगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.