![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_07_2021-weather_gorakhpur_21787115_5.jpg)
RGA न्यूज़
30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान।
30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान। गर्मी और उमस से परेशान लोग। 14 जुलाई तक बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
आगरा, गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, यही सोच रहे हैं कि बारिश कब होगी। रविवार को भी बारिश का अनुमान है लेकिन अभी तेज धूप निकल रही है। लोग बेहाल हैं, पसीने में नहा रहे हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
सुबह से ही गर्मी और उमस है, धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। घर में पंखे में बैठने पर लोग पसीने से नहा रहे हैं और धूप तेज होती जा रही है। इससे सुबह का तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 बजे के बाद धूप और तेज हो गई है और गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को बारिश हो सकती है।
11 से 14 जुलाई तक हो बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। सोमवार को भी बारिश हो सकती है। 14 जुलाई तक बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।