![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_06_2021-16_bjp_syomble_louts_jpg_21732998_4.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में क्लीन स्वीप किया।
विधानसभा चुनावों में परचम लहराने को हर बूथ बनाएगी मजबूत। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पिछले दिनाें आगरा में जाना था कार्यकर्ताओं का हाल। अागरा में सभी 15 ब्लाकों में चुने गए हैं भाजपा के अध्यक्ष। गांव की इकाइयों के सहारे पूरे क्षेत्र में पकड़ बनाना चाहती है भाजपा।
आगरा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा गत एक वर्ष से अधिक समय से तैयारी कर रही थी। जिला पंचायत सदस्य में तो एक तिहाई सीट पर ही पार्टी कब्जा कर पाई, लेकिन अध्यक्ष पद निर्विरोध हासिल कर परचम फहरा दिया। वहीं जिले के 15 में से 14 ब्लाक पर तो पार्टी निर्विरोध जीत दर्ज कर गई, जबकि इकलौते ब्लाक बरौली अहीर में मतदान में बड़ी जीत हासिल कर हर सीट पर कमल खिला दिया।
इस रण को पार्टी विधानसभा चुनाव की रिहर्सल मान कर चल रही है। इसके सहारे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिले की जिला पंचायत सदस्य की 51 सीटों में से भाजपा के खाते में 18 सीटें आई हैं, जबकि बसपा के खाते में 20, सपा के खाते में पांच और अन्य निर्दलीय थे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तो कोई दूसरा दल मैदान में ही नहीं आया। वहीं ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के सामने 12 ब्लाकों में प्रत्याशी नहीं मिले। जगनेर, अकोला और बरौली अहीर में दो-दो पर्चे भरे गए। जगनेर, अकोला में दूसरे प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया, जिससे भाजपा प्रत्याशी निर्विराेध निर्वाचित हो गए। वहीं, बरौली अहीर में शनिवार को मतदान के बाद भाजपा को जीत मिली। भाजपा संगठन अब गांव की इकाइयों के सहारे पूरे क्षेत्र में पकड़ बनाना चाहता है। हर बूथ को मजबूत बनाने और निरंतर जनता से संपर्क के निर्देश कार्यकर्ताओं को दे दिए गए हैं। जिला, क्षेत्र स्तर से पार्टी नेतृत्व पहले से ही समय-समय पर रिपोर्ट भी तलब कर रहा है। भाजपा नेतृत्व पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है। पिछले दिनों आगरा आए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ की मजबूती जानी थी, तो कार्यकर्ताओं का हाल और जनता का पार्टी के प्रति रूझान भी पूछा था। इसी के आधार पर उन्होंने संगठन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को पूरे मनोयोग मनोयोग से जुटने के निर्देश दिए थे।