

RGAन्यूज़
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Congress Protest in Prayagraj कांग्रेसियों ने नैनी यमुना ब्रिज से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया था। हालांकि पुलिस को पहले से ही इसकी भनक लग गई थी। प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में ले लि
प्रयागराज। अखिल भारतीय कांग्रेस और यूपी नेतृत्व के आह्वान पर देश भर में 7 से 17 जुलाई तक पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों पर प्रदर्शन हो रहा है। इसके तहत पार्टी की ओर से चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रयागराज में प्रदर्शन हुआ।
नैनी में लेप्रोसी चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील
कांग्रेसियों ने नैनी यमुना ब्रिज से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया था। हालांकि पुलिस को पहले से ही इसकी भनक लग गई थी। कांग्रेसियों को रोकने के लिए नैनी ओवर ब्रिज टोल प्लाजा समेत नैनी स्थित लेप्रोसी चौराहे को छावनी में तब्दील कर दिया
कांग्रेस पदाधिकारियों को करछना थाने भेजा गया
हाथों में सरकार विरोधी लिखी नारों की तख्तियां लेकर पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश सचिव मुकुंद तिवारी और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर की अगुवाई में नैनी जेल रोड पर जुटे कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर थाना करछना में भेज दिया गया। कांग्रेसियों को हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद को हल्की चोट भी आई।
थाने में धरने पर बैठे कांग्रेसी
थाने में ही कांग्रेसी धरना पर बैठ गए। प्रदेश सचिव और जिला कांग्रेस प्रभारी वसीम अंसारी ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार करने जैसा है। अरुण तिवारी और मुकुंद तिवारी ने देश में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल के दाम से ज्यादा हो गए हैं। जिसका भार किसान वर्ग पर भी पड़ेगा। कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम वापस लेने तक सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में
गिरफ्तारी देने वाले कांग्रेसियों में अरुण तिवारी, मुकुंद तिवारी, नफीस अनवर, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, विवेक पाण्डेय, डाक्टर दिनेश सोनी, आनंद शुक्ला, मंजू संत, नमस्ते यादव, सिब्बतैन बब्लू, महेश त्रिपाठी, बृजेश सिंह, शमीम उद्दीन, विनय पांडेय, बब्लू खान, परवेज सिद्दीकी, मयंक मिश्रा, नागेश पांडेय, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, मोहम्मद जाहिद, मंगला यादव समेत आदि रहे।