रालोद ने सरकार को घेरा, महंगाई से परेशान जनता सरकार को सिखाएगी सबक

harshita's picture

RGA न्यूज़

राष्ट्रीय लोकदल के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव भौंरा गौरवा में राष्ट्रीय लोकदल के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह व बृज क्षेत्र के युवा अध्यक्ष नीरज शर्मा का स्वागत किया गया।

अलीगढ़ इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव भौंरा गौरवा में राष्ट्रीय लोकदल के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह व बृज क्षेत्र के युवा अध्यक्ष नीरज शर्मा का स्वागत किया गया।

अलीगढ़ की सातो विधाननसभा सीट से चुनाव लड़ेगी रालोद

जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह एडवोकेट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ जिले की सातों सीटों पर सपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी जीतेंगे। बढ़ती महंगाई से परेशान आम जनता वर्तमान सरकार को सबक सिखाएगी। भाजपा सरकार से लोग आजिज आ गए हैं इसी कारण भाजपा को छोड़ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। युवा अध्यक्ष नीरज शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा जिलाध्यक्ष अमित ठेनुआं ने कहा भाजपा सरकार में आम आदमी, किसान नौजवान सभी त्रस्त हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर कुलदीप चौधरी, ओमपाल सूर्यवंशी, सुलेखा चौधरी, हरचरन सिंह, सागर चौधरी, नितिन चौधरी, वीरपाल दिवाकर आदि थे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.