रालोद व सपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जिला पंचायत शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुआ था हंगामा

harshita's picture

RGA न्यूज़

रालोद व सपा के खिलाफ बागपत में दर्ज हुआ मुकदमा।

पुलिस ने जिले में रालोद व सपा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार को सपा व रालोद की संयुक्‍त प्रत्‍याशी ममता जयकिशोर का शपथ समारोह था। इस दौरान भीड़ को लेकर विवाद बढ़ गया। पुलिस और अधिकारियों के बीच नोकझोक हुई थी। अर्मयादित शब्‍द का भी प्रयोग हुआ।

बागपत, पुलिस ने जिले में रालोद व सपा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार को सपा व रालोद की संयुक्‍त प्रत्‍याशी ममता जयकिशोर का शपथ समारोह था। साथ ही जिला पंचायत सदस्‍यों ने भी शपथ ली थी। इस दौरान भीड़ को लेकर विवाद बढ़ गया। गेट का दरवाजा बंद करके लोगों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन इनमें से कुछ लोगों ने दीवार पार कर अंदर भी घुस आए थे। इस दौरान नेताओं और पुलिस के बीच नोंकझोक भी हो गई थी। अब इसी के मद्देनजर ज्यादा भीड़ जुटाने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों से हुई थी नोंकझोक

जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ समारोह में अधिक भीड़ जुटाने पर पुलिस ने शिकंजा करते हुए रालोदियों व सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर को शपथ दिलाने के लिए जिला पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रशासन द्वारा कार्यक्रम किया गया था। इसमें रालोद व सपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों की भीड़ पहुंची थी। उनको रोकने के लिए पुलिस को गेट बंद करने पड़े थे। कुछ लोग दीवार पर चढ़कर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान नेताओं व पुलिस अधिकारियों के बीच काफी नोकझोंक 

अर्मयादित शब्‍द का किया था प्रयोग

जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाने के बाद जैसे ही डीएम राजकमल यादव वहां से गए, तभी नेताओं ने मंच से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए अफसरों को खरी-खोटी सुनाई थी। कई पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम की मोबाइल से वीडियो बनाई थी। इस पर अफसरों ने संज्ञान लिया। देर शाम कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए रालोद व सपा के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188 सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। विवेचक एसआइ सुभाष चंद्र का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएग

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.