महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी।

बढ़ती महंगाई के विरोध आज चंडीगढ़ कांग्रेस भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान अलग अलग जगहों पर कांग्रेस पार्षद भाजपा की नीतियों के खिलाफ धरना देगी। इस कड़ी में पहला प्रदर्शन सेक्टर-17 में सुबह 11 बजे होगा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 14 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

-कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पंतजलि की ओर से मनीमाजरा स्थित शिवालिक गार्डन में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन सुबह 5:30 बजे से किया जाएगा। इस शिविर में लोगों को नि:शुल्क योगाश्न के बारे में जानकारी दी जाएगी। योग शिविर में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।

-मोहाली स्थित सिविल अस्पताल में छठे पे कमीशन को लेकर डॉक्टर्स सुबह 11 बजे प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि छठे पे कमीशन में जो विसंगतियां है उनको पूरा किया जाए। इस बात को लेकर 22 जून से लगातार किसी न किसी विभाग में हड़ताल और प्रदर्शन हो रहे है। डॉक्टर्स के प्रदर्शन के दौरान अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी। इस वजह से यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

-बढ़ती महंगाई के विरोध आज चंडीगढ़ कांग्रेस भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान अलग अलग जगहों पर कांग्रेस पार्षद भाजपा की नीतियों के खिलाफ धरना देगी। इस कड़ी में पहला प्रदर्शन सेक्टर-17 में सुबह 11 बजे होगा। जहां पर कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विफलता को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षदों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरेंगे।

दूसरा प्रदर्शन राम दरबार फेस 1 स्थित गुरद्वारे के नजदीक होगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला करेंगे। इस दौरान बढ़ती महंगाई के विरोध में वार्ड नं 19 राम दरबार में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.