![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/15_07_2021-sp_protest_21832783.jpg)
RGA न्यूज़
गुरुवार सुबह सदर तहसील में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
आसपास के गांवों और कस्बों से आ रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस में जगह जगह रोक दिया है। उन्हें प्रदर्शन के लिए सदर तहसील नहीं पहुंचने दिया जा रहा। जो सपाई तहसील पहुंचे भी वह तहसील परिसर में सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर छुप कर बैठ गए थे।
आगरा, बढ़ती महंगाई, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस से बचने के लिए सपाई छुपते छुपाते गुरुवार सुबह लगभग 10:45 बजे सुबह सदर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टोलियों में पहुंचे सपाइयों ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उस पर वह खरी नहीं उतरी। आम आदमी महंगाई से कराह रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर हैं। हाल ही में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की। सत्ता के दबाव में सपा प्रत्याशियों को नामांकन तक नहीं करने दिया गया।
इधर, आसपास के गांवों और कस्बों से आ रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस में जगह जगह रोक दिया है। उन्हें प्रदर्शन के लिए सदर तहसील नहीं पहुंचने दिया जा रहा। जो सपाई तहसील पहुंचे भी, वह तहसील परिसर में सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर छुप कर बैठ गए थे। महानगर अध्यक्ष के पहुंचते ही वह बाहर निकल आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।