![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_07_2021-congress_21788883_122642635_3.jpg)
RGA न्यूज़
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में की जा रही बेतहाश वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का देश व्यापी दो दिनी हस्ताक्षर अभियान बुधवार को जीटी रोड स्थित पंप से शुरू हुआ। शुरूआत हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने की।
अलीगढ़, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का देश व्यापी दो दिनी हस्ताक्षर अभियान बुधवार को जीटी रोड स्थित पंप से शुरू हुआ। शुरूआत हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने की। जिले के अन्य पंपों पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन को किया। गुरुवार को मैरिस रोड स्थित पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
भोली भाली जनता पर हो रहा जुल्म
विवेक बंसल ने कहा कि पीएम देश की विकराल समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं। राजनीति हित साधने के लिए भोली भाली जनता पर जुल्म किए जा रहे हैं। मंहगाई इतनी बढ़ गई है, कि गरीबों को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस जनता के साथ है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों को चौतरफा विरोध हो रहा है। बेरोजगारों को राजगार नहीं। महंगाई नियंत्रण में नहीं हो रही। हमजनता को साथ लेकर सड़कों पर डटे हैं।
कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील
महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी व पूर्व शहर अध्यक्ष सय्यद वसीम अहमद ने जनता को एकजुटता के साथ भाजपा सरकारों को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस का हाथ माजबूत करने का आव्हान किया। इस मौके पर रूही खान, मुश्ताक अहमद, जयदेव उपाध्याय, वीरी सिंह बंजारा, शेरपाल सविता, तारिक ख्वाजा, साबिर अहमद, नवेद खान, शाहिद खान, गौरव शर्मा, सागर सिंह तौमर, आमिर मुन्तज़िर, हुसैन रज़ा, सुनील कुमार, मोहम्मद अनवार, अजमेरी मलिक, मुबश्शिर अली, नादिर खान, नाहर सिंह कठेरिया, मोहम्मद शारिक़, अतर सिंह, अंचित तौमर, हिमांशु जादौन, आदि मौजूद थे।