अलीगढ़ में सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला, पुलिस ने भांजी लाठियां, जानिए पूरा मामला 

harshita's picture

RGA न्यूज़

महंगाई, बेरोजगारी व अन्‍य मुद़दों को लेकर सरकार का पुतला फूंकते सपाई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला पंचायत चुनाव मंहगाई बेरोजगारी व अन्य मुद्दों पर गुरुवार को तहसील स्तर पर धरना शुरू हो गया। कोल तहसील पर पहुंचे सपाइयों ने नुमाइश मैदान में टेंट लगाकर धरने पर बैठने का प्रयास किया तभी पहुंची पुलिस ने टेंट उखाड़ दिया

अलीगढ़, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला पंचायत चुनाव, मंहगाई, बेरोजगारी व अन्य मुद्दों पर गुरुवार को तहसील स्तर पर धरना शुरू हो गया। कोल तहसील पर पहुंचे सपाइयों ने नुमाइश मैदान में टेंट लगाकर धरने पर बैठने का प्रयास किया, तभी पहुंची पुलिस ने एक ओर का टेंट उखाड़ दिया। सपा नेताओं के आग्रह पर टेंट का एक हिस्सा लगा रहने दिया। इसी हिस्से में सपाई धरने पर बैठ गए। शहर के कई इलाकों से सपाई गुटों में आकर धरना स्थल पर पहुंचे। तहसील कोल पर धरने के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख लोधा तेजवीर सिंह जेसीबी पर पीएम मोदी और सीएम योगी का पुतला लेकर आ गए और पुलिस अधिकारियों के सामने पुतले फूंक दिए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर सपाइयों को खदेड़ दिया। कुछ सपा नेताओं को पुलिस बन्नादेवी थाने ले आयी।

भाजपा पर व्‍यवस्‍था को पंगु बनाने का आरोप

सपा नेताओं ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव, ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र पर कुठाराघात कर व्यवस्था को पंगु बना दिया है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य सेवा, महिला उत्पीड़न की बढ़ते मामलों के चलते आम आदमी परेशान है। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

यह लोग रहे उपस्‍थित

सपा नेताओं में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान, मनोज यादव, सलमान शाहिद, ख्वाजा हसन जिब्रान, पंकज यादव, गुलिस्ताना आदि थे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.