लुधियाना के MLA बैंस की मुश्किलें बढ़ीं, एक और महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप; CP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

आत्म नगर से विधायक व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस (Simarjit Singh Bains) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक महिला की तरफ से अदालत के माध्यम से विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ 

सिमरजीत सिंह बैंस की फाइल फाेटाे व (दाएं) पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ

, लुधियाना। आत्म नगर से विधायक व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस (Simarjit Singh Bains) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  एक महिला की तरफ से अदालत के माध्यम से विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक अन्य महिला पुलिस कमिश्नर कार्यालय (Police Commissioner Office) के समक्ष न्याय के लिए धरने पर बैठ गई। महिला ने भी विधायक सिमरजीत सिंह बैंस (Simarjit Singh Bains) पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी

उनका कहना है कि यदि पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। पीड़ित महिला के साथ उपस्थित समाजसेवी प्रिंकल सिंह और लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजा सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि ही महिलाओं के साथ ऐसा करेंगे तो समाज में सही संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला को न्याय दिलाने के लिए हर तरह से मदद करेंगे।

अदालत के निर्देश पर हुआ था केस

करीब पांच महीने से इंसाफ के लिए लड़ रही दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को अब उम्मीद की किरण नजर आई है। अदालत के निर्देश पर लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने लोक इंसाफ पार्टी प्रधान विधायक सिमरजीत सिंह बैंस (MLA Simarjit Singh Bains) समेत 7 लोगों के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म, छेड़छाड़ तथा धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया था।

महिला को मिल रही थी जान से मारने की धमकियां

पुलिस को शिकायत देने के बाद उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। इस पर पुलिस कमिश्नर ने महिला की रक्षा के लिए उसे सिक्योरिटी प्रदान कराई। मगर इन्वेस्टीगेशन के नाम पर मामले को लटका दिया। इसके चलते उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। चार दिन पहले अदालत ने पुलिस को विधायक बैंस व अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.