Aug
25
2018
By Raj Bahadur

RGANEWS
सहोड़ा के विद्यालय से 30 महिलाएं राखी और मिठाई का डिब्बा लेकर पुलिस को राखी बांधने शुक्रवार को शीशगढ़ थाने पहुंचीं। थाने में मौजूद पुलिस वालों ने महिलाओं से राखी बंधवाने से इंकार कर दिया। इससे महिलाएं निराश होकर लौट गईं।
भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय राखी अभियान चला रहे हैं। महिलाओं ने बताया पुलिस वाले भी किसी न किसी के भाई हैं। गत वर्ष को थाने में लड़कियों को बुलाकर पुलिस ने राखी बंधवाई थीं।
News Category:
Place: