![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/23_07_2021-23_07_2021-olympic_21856053_24350_21857211.jpg)
RGA न्यूज़
Tokyo Olympic 2020 23 जुलाई से शुरु होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के काउंटडाउन ने बरेली के लोगाें की धड़कन बढ़ा दी है। खेलों की महाप्रतियोगिता में भारत के 126 खिलाड़ी अपने हुनर का जलवा दिखाने के लिए टोक्यो को रवाना हो
Tokyo Olympic 2020 : जोश में बरेली.... बाेले- टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों पर हो सोने की बरसात
बरेली। Tokyo Olympic 2020 : 23 जुलाई से शुरु होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के काउंटडाउन ने बरेली के लोगाें की धड़कन बढ़ा दी है। खेलों की महाप्रतियोगिता में भारत के 126 खिलाड़ी अपने हुनर का जलवा दिखाने के लिए टोक्यो को रवाना हो चुके है। लोगों का उत्साह इसलिए भी आसमान छू रहा है, क्योंकि पहली बार भारत 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने जा रहा है। खिलाड़ियों से लोगों की बड़ी उम्मीदे है.... बरेली के लोग भी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं..
टोक्यो से सोना लाने पहुंची प्रियंका
रेलवे की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रीय कीर्तिमान को अपने नाम कर टोक्यो ओलंपिक का टिकट भी हासिल किया। एथलेटिक्स में सोने की चाहत के साथ प्रियंका जापान की राजधानी टोक्यो में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने को तैयार हैं। रेलवे की हाकी टीम की कोच व क्रीडा सचिव गीता शर्मा ने बताया कि बरेली में नौकरी के दौरान ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वाक चैम्पियनशिप रांची में 13 फरवरी 2021 को स्वर्ण पदक हासिल कर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया।l
प्रियंका मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के सागड़ी गांव की रहने वाली है। उनके पिता रोडवेज में परिचालक थे। 2006 में वह मेरठ रहने लगे। 2010 में पिता की नौकरी जाने के बाद उन्होंने किराए पर टैक्सी चलाई। किराना स्टोर भी खोला। वहीं पारिवारिक स्थितियों से जूझती प्रियंका ने 2011 में पहला पदक हासिल करने के बाद पीछे मुडकर नहीं देखा। पटियाला में 2014-15 में ग्रेजुएशन करने के बाद बेंगलूरू साईं सेंटर में चयन के बाद उसे निशुल्क प्रशिक्षण मिलना शुरू हुआ। 2018 में खेल कोटे से रेलवे में लिपिक की नौकरी मि
प्रियंका गोस्वामी का सफर
- 2017-18 राष्ट्रीय वाक प्रतियोगिता में रजत पदक
- 2018-19 रजत पदक राष्ट्रीय वाक प्रतियोगिता
- 2018-19 ऑल इंडिया रेलवे स्वर्ण पदक
- विश्व वाक चैम्पियनशिप इटली प्रतिभाग भारत से
- एशिया वाक चैम्पियनशिप जापान में चौथा स्थान
- अंतरराष्ट्रीय वाक चैम्पियनशिप रांची में 13 फरवरी 2021 को स्वर्ण पदक
- वर्तमान में ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए टोक्यो में तैयारी कर रही
ओलंपिक तक पहुंचने वाले बरेली मंडल के पहले हॉकी खिलाड़ी हैं सिमरनजीत
बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत पूरे देश के लोगों की निगाह सिमरनजीत पर है। ओलिंपिक में खेलने वाली हॉकी टीम में चयनित पीलीभीत के मझोला क्षेत्र के रहने वाले हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह टोक्यो में पसीना बहा रहे हैं। क्षण गौरवांवित करने वाला है, क्योंकि वह बरेली मंडल के पहले हॉकी खिलाड़ी होंगे, जो भारत की ओर से ओलिंपिक ख
18 जून को टीम-16 की घोषणा होने पर निराशा हुई थी। क्योंकि सिमरनजीत का नाम लिस्ट में नहीं था। लेकिन बाद में नए नियम का फायदा मिला। ओलिंपिक के लिए 16 खिलाड़ियों की नहीं बल्कि 18 खिलाड़ियों की टीम में सिमरनजीत सिंह और वरुण कुमार का नाम शामिल किया गया। इस तरह से इतिहास का नया अध्याय लिखा गया। उन्हें खेलता हुआ देखने के लिए बरेली मंडल के लोग आतुर हैं। सिमरनजीत ने जीत कर ही लौटने का वादा किया। बताया कि टीम 17 को टोक्यो के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम का पहला मैच 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के
सिमरनजीत का सफर
2006-07 - जूनियर नेशनल हॉकी टीम में चयन
2014 - नेशनल चैंपियनशिप टीम का हिस्सा बने और सलेक्टर्स को प्रभावित किया
2016-17 - एफआइएच जूनियर वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बने और फाइनल में गोल कर टीम को जिताया
2018 - सीनियर भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बने और न्यूजीलैंड में चार ट्राफी टूर्नामेंट खेले
2018 -एफआइएच चैंपियनशिप ट्राफी खेली और रजत पदक जीता
2018 - ओडिशा भुवनेश्वर में हुए विश्वकप का हिस्सा
2019 - सुल्तान अजनाल शाह कप
2019 - एफआइएच पुरुष सिरीज फाइल में भी टीम का हिस्सा बने।
झमाझम बारिश के बीच भारतीय ओलंपिक टीम को दीं शुभकामनाएं
गुरूवार सुबह.. रिमझिम बारिश के बीच शहर के लोग गांधी उद्यान पर इकट्ठा हुए। चेहरे खिले हुए थे, बरेली मंडल से जुड़े खिलाड़ियों की प्रतिभाग ने सबके मस्तक गर्व से ऊंचे कर दिए है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वीके मिश्रा ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘सेल्फी चीयर फार इंडिया’ की शुरूआत की। बारिश होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए लोगों के दिलों में उत्साह उफान मार रहा था। यूपी के फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मून राबिंसन, अंतरराष्ट्रीय शूटर कमल सेन, डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी, नईम अहमद, मंडलीय खेल प्रभारी आर के बाजपेई, मोनिका गौतम समेत युवा वर्ग गांधी उद्यान पहुंचे। यहां मौजूद लोगों ने जोश के साथ ओलिपिंक में भारतीय खिलाड़ियों के गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज पदकों पर कब्जा जमाने की कामना की। यहां समन्वय, वैशाली पाठक, आभा भारद्वाज, विमल मिश्रा, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
इस बार ओलिंपिक में हमारा देश लगभग सभी खेलों में प्रतिभाग कर रहा है। इस बार हमारे खिलाड़ी ज्यादा पदक लाएंगे। हम सभी को किसी न किसी माध्यम से जुड़कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। लोगों की उम्मीदें इस आयोजन से लगी हुई हैं। - सुमंगला शर्मा, पूर्व ओलिंपिक तीरंदाज
इस बार भारत के 119 खिलाड़ी ओलिपिंक में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें 67 पुरुष और 52 महिला खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ियों ने खूब मेहनत की है। इस बार ओलिंपिंक में सबसे ज्यादा पदक भारत के खिलाड़ी लेकर आएंगे