![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20210726-WA0190.jpg)
RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ अवधेश शर्मा
कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर बरेली शहर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भीम रजिस्टर्ड भारत द्वारा बरेली कैंट लाल फाटक पर भारतीय सेना से रिटायर्ड हमारे समाज के गौरव बड़े भाई आदरणीय राजेंद्र वाल्मीकि जी के निवास पर एक बैठक सुनिश्चित की गई.. जिसमें भारतीय सेना से रिटायर्ड हमारे समाज के 2 जवानों को सम्मानित किया गया... भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम वाल्मीकि और प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई भाई अजय चौहान ने दोनों जवानों को पगड़ी व माला पहनाकर हौसला अफजाई की... दोनों जवानों ने अपने जीवन को भारत देश की सेवा में लगाया है और समाज का नाम रोशन किया...
इस अवसर पर युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राजेश बाल्मीकि जी, युवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष नितेश बाल्मीकि, किशन कठेरिया, सिपाही लाल जी,सरजीत जी , रमेश शंकर, द्वारका प्रसाद जी, चेतन दिवाकर, केतन आदि समाज के लोग उपस्थित रहे..
शिवम वाल्मीकि
प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भीम
रजिस्टर्ड भारत