कायस्थ चेतना मंच की अध्यक्ष के नेतृत्व में तीज महोत्सव कार्यक्रम

Praveen Upadhayay's picture

कायस्थ चेतना मंच की कोषाध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना जी की अध्यक्षता में पार्षद श्री सतीश चंद्र सक्सेना कातिब जी के निवास स्थान पर हरियाली तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया , कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिला पदाधिकारी पूर्व पार्षद माया सक्सेना, पार्षद शशि सक्सेना  डाँ पूजा सक्सेना, मीरा मोहन , बबिता सक्सेना, ललिता सक्सेना , रचना सक्सेना, चित्रा जौहरी, रजनी सक्सेना और मंजू सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर चित्रगुप्त वंदना से की, और मल्हार गीत प्रस्तुत किया। अनीता जी, अमृता जौहरी और बरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना जी ने गीत प्रस्तुत किया। राधिका सक्सेना, रुचि सक्सेना, अनमोल सक्सेना और मेधांश शील ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया, मीरा मोहन और सुधीर मोहन ने कई गेम आयोजित किये जिसमें महिलाएं और संरक्षक डॉ पवन सक्सेना , महासचिव अमित सक्सेना, चंद्र भूषण शील, बरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, संभव शील और विकास सक्सेना ने भी भाग लिया। कायस्थ चेतना मंच की नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष माया सक्सेना जी ने अपनी कार्यकारिणी गठित की और सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का सफल संचालन स्नेह राज सक्सेना ने किया, और उनका सहयोग उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने किया। सभी प्रतियोगियो को अध्यक्ष संजय सक्सेना और पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब ने पुरस्कार से सम्मानित किया , अंत में अध्यक्ष जी ने अपना समापन भाषण दिया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। अध्यक्ष संजय सक्सेना , उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना**

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.