![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/12_08_2021-murder_in_land_dispute_mathura_21921449.jpg)
RGA न्यूज़
पूर्व में दी गई जमीन वापस न देने पर दिया वारदात को अंजाम। फायरिंग मेें एक अन्य भाई गंभीर रूप से घायल। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और इधर-उधर भागकर जान बचाई।
ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
आगरा, मथुरा में शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पैगांव में बुधवार देर रात जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि गोली लगने से एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से हमलावर फरार हो गए। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल गांव में पहुंच गया।
पैगांव निवासी सुखवीर और इसी गांव में रहने वाले परमाल सिंह के बेटे राजेश का कुछ समय से जमीनी विवाद चलता है। बताते हैं कि सुखवीर ने एक तीन सौ स्क्वायर मीटर का प्लाट राजेश सिंह को दिया था। अब सुखवीर अपना प्लाट वापस मांग रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे फिर दोनों पक्षों में प्लाट को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच सुखवीर और उसका भाई अमर सिंह तमंचे लेकर घर से निकल आए। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों भाइयों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से राजेश सिंह (26) वह उनके बड़े भाई रतन सिंह (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई रन सिंह गोली लगने से घायल हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और इधर-उधर भागकर जान बचाई। फायरिंग करते हुए हमलावर गांव से भाग निकले। सूचना पर एसपी देहात श्रीश्चंद्र कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दौड़ाई गईं। एसपी देहात ने बताया कि सुखवीर ने एक प्लाट राजेश सिंह को दिया था, उसी को मांगने को लेकर विवाद हुआ। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही हमलावरों को दबोच लिया जाएगा। तीसरे भाई की हालत अभी खतरे से बाहर है।