![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/12_08_2021-bjps_jawaharlal_became_the_state_minister_of_scheduled_front_21921434.jpg)
RGA न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रहे जवाहरलाल को प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा बनाया है। उन्होंने इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कालेज इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक काम किया।
जवाहरलाल बरेली कालेज बरेली में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे है।
बरेली, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रहे जवाहरलाल को प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा बनाया है। उन्होंने इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कालेज इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम तक काम किया। जवाहरलाल बरेली कालेज बरेली में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे है। जवाहरलाल ने बताया प्रदेश नेतृत्व में जो जिम्मेदारी दी है। उसका निर्वाहन पूरी मेहनत और लगन से किया जाएगा। फिर उत्तर प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार बने उसको लेकर पूरी लगन से काम किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, हरेंद्र यादव, शिव प्रताप सिंह रिंकू, ओम सागर, हरिशंकर गंगवार, अमन सक्सेना, शुभम पांडे, आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई
पीलीभीत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री का स्वागत : जिला भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) फराह नाज का स्वागत किया गया।बुधवार को हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करने वाला राजनैतिक दल है। इसी संदेश को लेकर भाजपा में हर धर्म-हर समाज को जोड़कर चलने का प्रयास किया है। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतनाम सिंह और महामंत्री सर्वजीत सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अकलीम मालिक ने किया। इस जिला उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन खान,कार्यालय प्रमुख बलविंदर सिंह बल्लू,जिला मंत्री उबेद खान,बीसलपुर मंडल अध्यक्ष शकील अहमद बरहा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद रफी , विकास सोनकर आदि उपस्थित रहे।