![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_08_2021-air_force_day_21924545.jpg)
RGA न्यूज़
आगरा में शुक्रवार सुबह वायु सेना के 75 स्काई डाइवर्स ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में किया अपने शौर्य का प्रदर्शन। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 जवानों ने किए हैरतअंगेज प्रदर्शन।
आगरा के बीओसी मैदान में आसमान से छलांग लगाते वायु सैनिक।
आगरा, आप भी उस पल को महसूस कर गर्व का अनुभव कर सकते हैं, जब देश की वायुसेना के जांबाज अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रहे हों। हजारों फीट की ऊंचाई पर जब राष्ट्रीय ध्वज लहराता नजर आए तो ये हर भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाले क्षण होंगे। आगरा में वायुसेना ने शुक्रवार सुबह अपने अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन कर सभी को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया। लोग दांतों तले उंगुली दबाकर इस प्रदर्शन को देखते रहे।
15 अगस्त 2022 को देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा लेकिन उससे पूर्व केंद्र सरकार की पहल पर अमृत महोत्सव शुरू हो गया है। इस महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक 75 स्काई डाइवर्स द्वारा आसमान से छलांग लगाना भी शामिल है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से यह कार्यक्रम पैरा ब्रिगेड स्थित बीओसी मैदान में शुरू हो गया। वायुसेना के विमान से एक के बाद एक 75 जवान छलांग लगाने जा रहे हैं। इनके हाथ में तिरंगा था और उसे थामे ये बीओसी मैदान में उतरे। इसके अलावा कई और भी हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
पीटीएस कर रहा कमाल, हर साल 48 हजार होती हैं छलांग
आगरा एयरफोर्स स्टेशन स्थित पैरा ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) देश का इकलौता ऐसा सेंटर है, जो विमान से छलांग लगाने की ट्रेनिंग देता है। पैराशूट की मदद से जवान नीचे उतरते हैं। मलपुरा ड्रापिंग जोन में हर साल 48 हजार छलांग होती हैं।