![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_08_2021-04_12_2020-04srt01-c-2_21134327_22439_21924913.jpg)
RGA न्यूज़
सुभाषनगर में बदायूं रोड पर बिल्डरों ने नक्शा पास होने की जानकारी देकर तमाम प्लाट व मकान बेच दिए। अवैध रूप से किए गए निर्माण पर गुरुवार को बीडीए ने बुलडोजर चला दिया। इसके साथ ही बिल्डरों को सख्त चेतावनी भी इंजीनियरों ने दी। बीडीए ने बदायूं रोड की दो कलोनियों पर चलाया बुलडोजर
बरेली, सुभाषनगर में बदायूं रोड पर बिल्डरों ने नक्शा पास होने की जानकारी देकर तमाम प्लाट व मकान बेच दिए। अवैध रूप से किए गए निर्माण पर गुरुवार को बीडीए ने बुलडोजर चला दिया। इसके साथ ही बिल्डरों को सख्त चेतावनी भी इंजीनियरों ने दी।
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के मुताबिक बदायूं रोड पर ग्राम मिलक रोधी को जाने वाली सड़क पर धीरज सक्सेना ने अवैध तरीके से सुमंगलम कालोनी बना ली थी। वहां करीब 28 बीघा भूमि पर बीस भवनों का निर्माण करा रखा था। इसके साथ ही एसके अरोड़ा ने करीब चार बीघा भूमि पर आशियाना कालोनी बना ली थी। इन कालोनी को बनाने से पहले बीडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था।
मामले की जानकारी मिलने पर गुरुवार को वहां प्राधिकरण की टीम को भेजा गया। इन निर्माण के विरुद्ध उप्र. नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत प्राधिकरण की टीम दोनों कालोनियों में किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक बिल्डरों ने लोगों को मानचित्र स्वीकृत होना बताकर तमाम प्लाट और मकान बेच दिए थे। बीडीए की कार्रवाई के बाद लोगों को असलियत के बारे में पता चला।