RGA news
Vastu Tips for Old Things वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों ही शास्त्र ऊर्जा के संतुलन के नियम को मनाते हैं। आज हम आपको वास्तु के अनुरूप कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताते हैं जो आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और परेशानियों को जन्म देती हैं...
वास्तु के अनुसार घर में न रखें ये वस्तुएं, इनके होने से बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा
Vastu Tips for Old Things: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों ही शास्त्र ऊर्जा के संतुलन के नियम को मनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार दुनिया की सभी वस्तुएं सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से बनी हुई हैं। दुनिया की व्यवस्था इन दोनों के संतुलन से ही चलती है। इसी प्रकार हमारे घर और जीवन में भी जब ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है तो हमारी रोज मर्रा की जिंदगी में भी कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इनमें से कई परेशानियां बड़ी समस्या का रूप ले लेती हैं। आज हम आपको वास्तु के अनुरूप कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताते हैं जो आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और परेशानियों को जन्म देती हैं....
1-वास्तु के अनुसार हमें अपने घर में बंद घड़ियां कभी नहीं रखनी चाहिए। घड़ी समय या कालचक्र का प्रतीक होती हैं जो हमारे जीवन को नियमित और संचालित करती हैं। बंद घड़ी समय या जीवन के रूक जाने का प्रतीक है, इसलिए इसे कभी घर में नहीं रखना च
2- वास्तु और फेंगशुई दोनों के ही अनुसार घर में कबाड़ का ढेर नहीं रखना चाहिए। कबाड़ का ढेर नाकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, ये कार्यों में रूकावट का कारण बनता है।
3- बंद ताले या पुराने और बिना चाभी के तालों को भी घर में रखना चाहिए। वरना ये आपकी किस्मत पर भी ताला लगा देते हैं। जो ताले काम के नहीं हो या जिनकी चाभी खो गयी हो उन्हें घर पर नहीं रखना चाहिए।
4- खराब या बंद पड़े इलेक्ट्रिक गैजेट्स को भी जितनी जल्द हो घर से हटा दें। बंद पड़ चुके या खराब गैजेट्स हमारे किसी काम के नहीं होते फिर भी कई बार हम उन्हें घर में इघर-उधर रखे रहते हैं। ये केवल सकारात्मक ऊर्जा का अवशोषण करते हैं और जगह घेरते हैं, इन्हें घर में न रखें।
5- फटे पुराने जूते, चप्पल भी ऐसे ही हमारे घर में जगह घेरे रहते हैं और नकारात्मकता बढ़ाते हैं। जूते, चप्पल हमारे चलने, आगे बढ़ने में मददगार होते हैं लेकिन खराब हो चुके जूते-चप्पल हमारी प्रगती में बाधा बनते हैं।