![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/14_08_2021-03_03_2021-01_sp_protest_flag_21424014_115224404_21927673_9150932.jpg)
RGA न्यूज़
प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी महिला अपराध के खिलाफ शुक्रवार को सपाइयों ने रैली निकाली। रास्ते में पार्टी की नीतियां लोगों को बताकर कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सपाइयों ने निकाली रैली, लाेगाें काे बताई सपा की नीतियां
बरेली, प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध के खिलाफ शुक्रवार को सपाइयों ने रैली निकाली। रास्ते में पार्टी की नीतियां लोगों को बताकर कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। रैली से पहले ग्रीन पार्क स्थित एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में समाजवादी चिंतक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल सुरेश ठाकुर योद्धा मीडिया से रूबरू हुए।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद ने बताया कि भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बोले, किसान परेशान हैं, उन पर काले कानून थोपे जा रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद सूफी टोला से रैली निकाली गई। रैली कालीबाड़ी, बरेली कालेज गेट, चौकी चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, तसव्वर खान, मोहमद खालिद बाबू, जितेंद्र पाल सिंह, हरि सिंह वरदान, रामसेवक प्रजापति, पप्पू राणा, नेमचंद सागर, मुशाहिद खान, सुनील गुप्ता, नफीस आजाद, रामदास सागर, राजा खान, रोहित राणा आदि लोग मौजूद रहे।