शमसाबाद थाने का किया घेराव, जमकर नारेबाजी

harshita's picture

RGA न्यूज़

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस पर बाइक से झंडा उतारकर जीप में रखने का लगाया आरोप

शमसाबाद थाने का किया घेराव, जमकर नारेबाजी

आगरा। बजरंग दल और विश्व हिदू परिषद की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक पर लगा झंडा उतारकर जीप में रखने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने थाने का घेराव कर नारेबाजी की। सीओ ब्रजमोहन गिरि ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोनों संगठनों की ओर से क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि थानाध्यक्ष राजकुमार गिरि ने उनकी बाइक पर लगा झंडा उतारकर अपनी जीप में रखवा लिया। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। जानकारी पर विहिप के ब्रज प्रांत संपर्क प्रमुख आशीष आर्य थाना शमसाबाद पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ ने स्थिति संभाली। सीओ के मुताबिक एसओ ने कार्यकर्ताओं को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा था। इसी पर वे नाराज हो गए थे। बातचीत के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया है। नीली बत्ती लगी कार सवारों का चालान

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.