कांग्रेसियों ने तय की जय भारत महासपंर्क अभियान की रुपरेखा, बोले- एक गांव में तीन दिन रुक कर करेंगे संपर्क

harshita's picture

RGA न्यूज़

 जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने की। बैठक में जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने जय भारत महासंपर्क अभियान की जानकारी दी

 कांग्रेसियों ने तय की जय भारत महासपंर्क अभियान की रुपरेखा

बरेली, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने की। बैठक में जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने जय भारत महासंपर्क अभियान की जानकारी दी। इस अभियान के जरिए पार्टी के कार्यकर्ता 19 से 21 अगस्त तक तीन दिन विधानसभा के ब्लाक की न्याय पंचायत के किसी एक गांव में रुकेंगे और तीन दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे।

इस तरह पूरे प्रदेश के लगभग 30 हजार गांवों और वार्डों में जय भारत महासंपर्क अभियान चला कर करीब 90 लाख लोगों से कांग्रेस संपर्क करेगी। जिसमें आम लोगों से मुलाकात कर उनको कांग्रेस पार्टी के योगदान के बारे में बताया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार के जंगल राज, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती मंहगाई व महिला सुरक्षा के मुद्दों पर विधानमंडल से लेकर सड़क तक अभियान छेड़ रखा है। कांग्रेस पार्टी ने यह तय किया है कि अब भाजपा को गद्दी से हटा कर ही दम लेंगे। बैठक में मीरगंज पंचायत चेयरमैन इलियास अंसारी, महासचिव जिया उर रहमान, केके शर्मा, तारा चंद्र चौधरी, नाहिद सुल्ताना, अनजुम खान, जुनैद हसन, वसीम अकरम, हरीश गगवार मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.