बरेली में सपा और महान दल ने किया शक्ति प्रदर्शन, निकाली जन आक्रोश यात्रा, जताया विराेध

harshita's picture

RGA न्यूज़

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दलों ने जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कवायद जोर शोर से शुरु कर दी है। जनता को जमीनी हकीकत से अवगत कराने के लिए राजनीतिक दल जहां रैली निकालकर अपनी नीतियां बता रहे है।

 बरेली में सपा और महान दल ने किया शक्ति प्रदर्शन, निकाली जन आक्रोश यात्रा

बरेली, विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दलों ने जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कवायद जोर शोर से शुरु कर दी है। जनता को जमीनी हकीकत से अवगत कराने के लिए राजनीतिक दल जहां रैली निकालकर अपनी नीतियां बता रहे है वहीं दूसरे राजनीतिक दलों की खामियां भी जनता के सामने रखने की बात कह रहे है।इसके साथ ही रैली के जरिए राजनीतिक दल अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन कर रहे है। बरेली में समाजवादी पार्टी और महान दल ने संयुक्त रूप से जन आक्रोश यात्रा निकाली।जिसके जरिए समाजवादी पार्टी और महान दल ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध भी जताया।यात्रा का शहर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के नेतृत्व में चल रही जन आक्रोश यात्रा मंगलवार को जिले में पहुंची। यह यात्रा पीलीभीत से शुरू होकर एटा तक जाएगी। जिले में पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, पूर्व मंत्री अताउर्रहमान समेत कई पदाधिकारियों ने कुंद्रा कोठी पर रैली का स्वागत किया। सपा नेता नसीम अहमद ने अपने कई समर्थकों के साथ रिछा स्टेशन पर रैली पर फूल बरसाए। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मेवाती वसीम चौधरी भी स्वागत को पहुंचे।

इज्जतनगर में शहीद अनिल द्वार पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कमेटी सदस्यों व पार्षद मोहित यादव के साथ अभिनंदन किया। रैली में केशव देव मौर्य ने महान दल ने ठाना है, 2022 में अखिलेश सरकार को लाना है, नारे प्रचारित किया। प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ता अपराध का विरोध किया। स्वागत करने वालों में शालिनी सिंह, खालिद खान, हसीब खान, गोविंद सैनी, अहमद खान टीटू, मोहम्मद अशफाक, विशाल कश्यप, गोपाल कश्यप, अंकित आर्य, आदेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, छात्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, मयंक शुक्ला मोंटी, गौरव सक्सेना, रविंदर यादव आदि मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.