नकारात्मक विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहा है विपक्ष, बोले भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता

harshita's picture

RGA न्यूज़

विस्तारवादी ताकतें भी सिर उठा रही हैं। इन सब से निबटने के लिए राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत होना पड़ेगा। यह संभव होगा संगठित समाज से। भाजपा इसके लिए प्रयास कर रही है। यह कहना है भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता का।

देश और समाज के विकास के लिए जरूरी है कि एक होकर समग्र प्रयास किया जाए

प्रयागराज, हमारा देश लंबे अरसे से आतंकवाद से लड़ रहा है। विस्तारवादी ताकतें भी सिर उठा रही हैं। इन सब से निबटने के लिए राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत होना पड़ेगा। यह संभव होगा संगठित समाज से। भाजपा इसके लिए प्रयास कर रही है। यह कहना है भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता का।

विपक्ष नकारात्मक विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहा

अवधेश गुप्ता ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए जरूरी है कि एक होकर समग्र प्रयास किया जाए। भाजपा सब का साथ सब का विकास सब का विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है। इसके साथ ही राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों को भी संगठित किया जा रहा है। दूसरी तरफ विपक्ष नकारात्मक विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां तक कि सरकार के विरोध में कई बार राष्ट्र के विरोध तक पहुंच जा रहे हैं। इसका सीधा उदाहरण सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान है। यह हाल तब है जबकि भारत सरकार तालिबान को समर्थन नहीं दे रही है जबकि एक सांसद होकर देश के भीतर बैठकर वह तालिबान को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भारतीय मुस्लिम भी तालिबान के समर्थक हैं। आखिर इस बयानबाजी से उनकी मानसिकता का पता चल ही गया। मुस्लिम समाज के लोग भी मूल्यांकन करें। देखें कि किस बिना पर लोग उनकी ठेकेदारी ले रहे हैं।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद आज की जरूरत

भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद आज की जरूरत है। यदि हम अपनी संस्कृति को बचाएंगे। उसके संवर्धन की बात करेंगे तो निश्चित रूप से विकास के शिखर पर पहुंचेंगे। हमारी संस्कृति पूरी दुनिया में विस्तारित होगी। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अर्थ है कि अपने देश के महापुरुषों का सम्मान करें, अपने देश की रीति नीति का सम्मान करें। अपने प्राचीन रहन सहन को भी लुप्त होने से बचाएं। इससे तमाम गुढ़ प्रश्नों का उत्तर मिलेगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.