![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/19_08_2021-26_11_2020-murder_jagran_21102237_21941325.jpg)
RGA न्यूज़
यूपी के शाहजहांपुर में दो पक्षों में गुरुवार दोपहर में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने लाठी-डंडों से पीटकर ग्रामीण की हत्या कर दी। जबकि उनके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शाहजहांपुर में खूनी संघर्ष में लाठी डंडों से पीटकर की युवक की हत्या,
बरेली, यूपी के शाहजहांपुर में दो पक्षों में गुरुवार दोपहर में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने लाठी-डंडों से पीटकर ग्रामीण की हत्या कर दी। जबकि उनके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कालेज के लिए भेजा है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।
कलान थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी सुनीत कुमार कश्यप का गांव के ही कमलेश, रामलड़ैते व आकाश से गुरुवार दोपहर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कमलेश व उनके साथियों ने सुनीत की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर सुनीत के बड़े भाई जोद्धा कश्यप मौके पर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। मरणासन्न अवस्था में दोनों को छोड़कर हमलावर भाग गए।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डाक्टर ने सुनीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोद्धा को राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कमलेश, रामलड़ैते व आकाश अवैध शराब बनाते है। सुनीत ने उनकी शिकायत पुलिस से कर दी थी। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।
दोनों पक्षों में विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी नहीं है। घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया है। स्वजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।