![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/19_08_2021-bjp_21940121_75541633_0.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी शक्ति केंद्रों को मजबूत करने में जुट गई है। विधानसभा क्षेत्र वाइज होंगी। इसमें मंडल और वार्ड के पदाधिकारी आमंत्रित होंगे। भाजपा ने इन्हें शक्ति केंद्र का नाम दिया है।
भाजपा शक्ति केंद्रों को मजबूत करने में जुट गई है।
अलीगढ़, भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी शक्ति केंद्रों को मजबूत करने में जुट गई है। विधानसभा क्षेत्र वाइज होंगी। इसमें मंडल और वार्ड के पदाधिकारी आमंत्रित होंगे। भाजपा ने इन्हें शक्ति केंद्र का नाम दिया है। इन्हें चुनाव से पूर्व की सारी जानकारी दी जा रही है।
भाजपा तैयारी में जुटी
विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। अभी तक संगठन की कार्यकारिणी आदि की घोषणा चल रही थी। मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की भी घोषणा हो गई। विस्तारकों को भी मैदान में उतारा जा चुका है। अब पार्टी शक्ति केंद्रों को मजबूत कर रही है। विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। भाजपा ने सातों विधानसभाओं पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। यह प्रभारी अभी से चुनाव में सक्रिय हो गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में मंडल और बूथ तक की जानकारी रखेंगे। इनकी बैठकें करना और सतत संवाद करने की भी जिम्मेदारी इनपर ही होगी। वर्तमान में मंडल और बूथ को शक्ति केंद्र माना गया है। इनकी बैठकें हो रही हैं, बैठकों में कार्यकर्ताओं काे चुनाव में जुटने के लिए कहा जा रहा है। बूथ की 21 समितियों को मजबूत किया जा रहा है। क्योंकि भाजपा पिछला चुनाव बूथ को मजबूत करके जीतती आई है, इसलिए इस बार भी बूथ की मजबूती में जुटी हुई
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दावा
जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन कोई नई बात नहीं है। यह लगातार होते रहते हैं। 2017 में सरकार बनने के बाद से हम तैयारियों में जुटे हुए थे, जबकि अन्य दल चुनाव नजदीक आने पर सक्रिय होते हैं, उन्हें जनता के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं होता है, चुनाव नजदीक आते ही उन्हें मुद्दे दिखाई देने लगते हैं, जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है। राजनीति का मूल उद्देश्य सेवा करना है, इसलिए हमारा ध्येय वाक्य भी है सेवा ही संगठन। यानि संगठन के माध्यम से हम जनता की सेवा करेंगे, उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इस कार्य को बखूबी किया है, जनता की समस्याओं का निस्तारण करने का काम किया है, उन्हें हरसंभव मदद देने का काम किया है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कोरोना के समय भी हमारा संगठन सबसे अधिक सेवाकार्य में जुटा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों की मदद की। लोगों को भोजन, राशन, दवाएं आदि दिया, जबकि अन्य संगठन घरों में बैठे हुए थे। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि इसी सेवा के बलबूते आगामी 2022 में एक बार फिर भाजपा की दमदारी से सरकार बनेगी।