

RGA न्यूज़
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भुसाया में गुरुवार देर रात दामाद ने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है
बदायूं में दामाद ने ससुर की गला रेतकर की हत्या
बरेली, बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भुसाया में गुरुवार देर रात दामाद ने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। गांव निवासी रामसिंह पुत्र प्रांणसुख ने अपनी बेटी गुड्डो की शादी 20 साल पहले सम्भल जिले के थाना बहजोई के गांव मंडनपुर निवासी जमुना प्रसाद पुत्र मोहर सिंह के साथ की थी। रामसिंह का दामाद जमुना उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था। पति की मारपीट से तंग आकर महिला मायके आकर रहने लगी थी।
इसी बात को लेकर रामसिंह और उनके दामाद कई बार हो चुका विवाद था। गुरुवार रात दामाद घर की दीवार फांदकर ससुराल आ धमका। जहां उसने सोते हुए ससुर के गला को चाकू से रेत दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय आरोपित की सास ने उसे पहचान लिए। जिससे उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचने पर आस पास के लोगों ने आरोपित दामाद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।