![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20210820-WA0138.jpg)
RGA न्यूज़ ब्यूरो चीफ अवधेश शर्मा
बरेली मोहल्ला एजाज नगर गोटिया में लोगों की तमाम समस्याओं को सुनने के लिए पहुंची पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार लोगों ने मोहल्ले में एकत्र होकर संस्था अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया लोगों ने वार्ड की तमाम समस्याओं से संस्था अध्यक्ष को अवगत कराया संस्था अध्यक्ष ने कहा पैनी नजर सामाजिक संस्था जनता की आवाज जो बरसों से दबी हुई है उसको उठाने का एकमात्र मंच है जिसमें सभी की आवाज को सुना जाता है संस्था अध्यक्ष ने कहा आज शासन व प्रशासन जिस तरह से जनता की अवहेलना कर रहा है और जनता को उनकी उसके अधिकारों से वंचित कर रहा है भ्रष्टाचार चरम सीमा पार करके अत्याचार में बदल गया है इसके लिए पैनी नजर सामाजिक संस्था एक ऐसा मंच है जो जनता को एकता के सूत्र में बांधकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने की एक धारदार तलवार है संस्था अध्यक्ष ने लोगों को दिलासा दिलाया की संस्था आपकी आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाएगी और समाधान हेतु लड़ेगी लोगों की समस्याएं गंदी व नरकीय गलियां व बिजली के तारों का ऐसा जाल बना है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है इस तरह की तमाम समस्याएं लोगों ने संस्था को बताएं संस्था ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनको प्रार्थना पत्र के रूप में लिया इसके अलावा लोगों ने बढ़-चढ़कर संस्था से जुड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की संस्था अध्यक्ष ने कहा पहली नजर सामाजिक संस्था में सभी का स्वागत है और यह मंच जनता का ही है कोई भी इसमें स्वेच्छा से जुड़ सकता है और संस्था को मजबूती प्रदान कर सकता है।