![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20210820-WA0125.jpg)
RGA न्यूज़ बरेली ब्यूरो चीफ अवधेश शर्मा
बरेली:-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर *जय भारत महासंपर्क अभियान* के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली द्वारा सभी वार्डों प्रवास कार्यक्रम किया गया।तथा देश का गौरव कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको सादर श्रद्धांजलि तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और सभी ने उनको याद किया और देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में जगतपुर वार्ड में हाजी इस्लाम बब्बू द्वारा आयोजित प्रवास कार्यक्रम और पदयात्रा तथा आम लोगों से संवाद किया गया,और तमाम आमजनों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया और लोगों को कांग्रेस की तरफ आने का आवाहन किया।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा, राष्ट्रीय महासचिव एवं हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर हम सब और पूरी महानगर कांग्रेस कमेटी जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत तीन दिवसीय वार्डों में प्रवास के लिए निकली हुई है और निरंतर लोगों से संवाद कर रही है और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करा रही है और हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के हाथों को और मजबूत करने का काम कर रही है। तथा जिस प्रकार पिछले समय में श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वृहद स्तर पर संगठन निर्माण और कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाने का जो बीड़ा उठाया गया है उससे निश्चित ही हम 2022 में सरकार बनाने जा रहे हैं।
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा जिस प्रकार शीर्ष नेतृत्व द्वारा आम लोगों से संवाद का कार्यक्रम बनाया गया है इससे कांग्रेस पार्टी हमारे निचले स्तर के लोगों तक पहुँचेगी और लोगों से जुड़ने का प्रयास है जो निश्चित ही पार्टी को फायदा देगा और लोग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर उनका झुकाव हमारी तरफ होगा और 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से सरकार बनाने का काम करेगी।
कार्यक्रम में डॉ.चारु मेहरोत्रा, योगेश जौहरी, के के दीक्षित, विजय मौर्य,पारस शुक्ला, हर्ष बिसरिया, हर्षित दुबे, महेश पंडित,सुचित्रा सिंह, प्रभात गिरि,बिलाल कुरैशी,रवि शुक्ला,हाजी जुबैर, अब्दुल अल्वी,जावेद अल्वी,इम्तियाज अली, मनसुख,