चंडीगढ़ में देसी पिस्टल व कारतूस सहित सप्लायर गिरफ्तार, पुलिसकर्मी को टक्कर मार भागने की कोशिश; दौड़ाकर दबोचा

harshita's picture

RGA न्यूज़

चंडीगढ़ में अवैध हथियारों की सप्लाई बढ़ गई है। पुलिस ने देसी पिस्टल और कारतूस सहित एक सप्लायर को मौली जागरा से गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिसकर्मी को टक्कर मार भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही 

चंडीगढ़ में अवैध हथियारों की सप्लाई बढ़ गई है। (सांकेतिक तस्वीर) चंडीगढ़ में अवैध हथियारों की सप्लाई बढ़ गई है। पुलिस ने देसी पिस्टल और कारतूस सहित एक सप्लायर को मौली जागरा से गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिसकर्मी को टक्कर मार भागने की कोशिश करने लगा। तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ा कर थोड़ी दूर पर दबोच लिया। आरोपी की पहचान पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले नवरत्न के तौर पर हुई है। आरोपित के पास एक देसी पिस्टल और 12 कारतूस बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार थाना पुलिस एरिया में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरोपी सप्लायर के बारे में इंचार्ज को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों ने रेलवे कॉलोनी रोड की आस पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पंचकूला की तरफ से चंडीगढ़ में एंट्री करने वाला संदिग्ध युवक नाकाबंदी देखकर स्लिप रोड से निकलने की कोशिश करने लगा। तैनात हेड कांस्टेबल ने उसे रोका और तलाशी लेने की कोशिश किया। पकड़े जाने के डर से आरोपित में कांस्टेबल को टक्कर मार भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस कर्मियों ने 

अगस्त महीने में अवैध पिस्टल सहित दूसरी गिरफ्तारी

15 अगस्त को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर की सभी थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच ने एरिया में चेकिंग बढ़ा दी है। इसी के तहत सारंगपुर थाना पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम एरिया में शुक्रवार देर रात बोटेनिकल गार्डन के पास चेकिंग कर रही थी इस दौरान पुलिस ने अमरजीत को मौके से गिरफ्तार किया। अमरजीत सिंह उर्फ तोता के पास एक देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.