![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/23_08_2021-dead_body_of_missing_childern_21953141.jpg)
RGA न्यूज़
क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर इलाके में न्यू बैंक कालोनी में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। स्वजन इसके पीछे के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। रात में छात्र ने बहन के जन्मदिन पर हंसी-खुशी केक भी कटवाया था।
क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर इलाके में न्यू बैंक कालोनी में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली।
अलीगढ़, क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर इलाके में न्यू बैंक कालोनी में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। स्वजन इसके पीछे के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। रात में छात्र ने बहन के जन्मदिन पर हंसी-खुशी केक भी कटवाया था, सुबह वह अपने कमरे में मृत मिला। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से बहन व स्वजन बेहाल हैं। मूल रूप से इगलास के बेलौठ निवासी सुखवीर सिंह पिछले कई साल से क्वार्सी इलाके की न्यू बैंक कालोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। बड़ा बेटा 21 वर्षीय विकास उर्फ वेदप्रकाश ने हाल में ही इंटर की परीक्षा पास की थी। शनिवार को विकास की छोटी बहन चांदनी का जन्मदि
रात में बहन के जन्मदिन पर केक कटवाया था विकास ने
मामा राजेंद्र कुमार के अनुसार रात में विकास ने बहन का जन्मदिन का केक कटवाया था। रात में सभी लोग सो गए। सुबह विकास काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो मां बसंती देवी उसे जगाने पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर आवाज न आई तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो विकास फंदे पर लटका हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर स्वजन व पड़ोसियों के साथ इलाका पुलिस पहुंच गई। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि छात्र के खुदकुशी कर लेने के बारे में स्वजन कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा।
बहन की मन की ख्वाइश रह गई अधूरी
विकास की बहन चांदनी को दोहरी खुशी थी। पहला उसका जन्मदिन था तो अगले दिन रक्षाबंधन। जन्मदिन पर घर में छोटी सी पार्टी हुई और केक काटा गया। सुबह होते ही चांदनी रक्षाबंधन की तैयारियों में जुट गई। उसे खुशी थी कि भाई उसे कोई शानदार गिफ्ट करेगा। इसी बीच विकास के खुदकुशी कर लेने की जानकारी हुई तो विलाप करने लगी। कभी बाजार से लायी राखियों को देखती तो कभी भाई के शव को। चांदनी के करुण क्रंदन से हर कोई बेहाल था