![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/24_08_2021-kalyan_singh_21957000.jpg)
RGA news
Kalyan Singh मैनपुरी के भोगांव में लगेगी कल्याण सिंह की प्रतिमा। श्रद्धांजलि सभा में आबकारी मंत्री ने की बड़ी प्रतिमा लगवाने की घोषणा। बकारी मंत्री रामनरेश ने कहा कि रामभक्त पूर्व सीएम कल्याण सिंह के योगदान को प्रदेश और देश कभी नहीं भुला पाए
मैनपुरी के भोगांव में लगेगी कल्याण सिंह की प्रतिमा। फाइल फोटो
आगरा,। प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की यादगार में भोगांव में उनकी आदमकद प्रतिमा लगवाई जाएगी। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहाेत्री ने कल्याण के सिंह की प्रतिमा लगवाने की घोषणा कर भाजपाइयों को उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया
मंगलवार को नगर के जीटी रोड रेलवे क्रासिंग स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकतरओं को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री रामनरेश ने कहा कि रामभक्त पूर्व सीएम कल्याण सिंह के योगदान को प्रदेश और देश कभी नहीं भुला पाएगा। उन्होंने साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया। आबकारी मंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम की याद में भोगांव क्षेत्र में उनकी आदमकद बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम के सिद्धांतों से सीख लेकर राजनीति में आगे बढ़ने की नसीहत उन्होंने दी। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम से जुड़े संस्मरणों को याद किया। बाद में सामूहिक श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र राजपूत, सुनील राजपूत, महाराज सिंह लोधी, कश्मीर सिंह राजपूत, आशीष तिवारी, सरितकांत भाटिया, रामानंद शास्त्री, मुकेश अगि्नहोत्री, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, कलक्टर सिंह राजपूत, अनुभव गुप्ता, राजीव पांडेय, गौरव शाक्य, कौशलेंद्र कुशवाह, विजय सिंह बैस, बोबी मिश्रा, मनोज दीक्षित, गौतम कठेरिया मौजूद रहे।