![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/27_08_2021-2_up_police_21965543.jpg)
RGA news
पालीमुकीमपुर क्षेत्र के रायपुर खास के पास कैब चालक अशोक कुमार की हत्या के राजफाश में जुटी पुलिस गायब मोबाइल फोन व उसकी सीडीआर खोजने में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि माेबाइल फोन से इस ब्लाइंड मर्डर का राज खोलने में मदद मिलेगी
पुलिस का मानना है कि माेबाइल फोन से इस ब्लाइंड मर्डर का राज खोलने में मदद मिलेगी।
अलीगढ। पालीमुकीमपुर क्षेत्र के रायपुर खास के पास कैब चालक अशोक कुमार की हत्या के राजफाश में जुटी पुलिस गायब मोबाइल फोन व उसकी सीडीआर खोजने में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि माेबाइल फोन से इस ब्लाइंड मर्डर का राज खोलने में मदद मिलेगी। बादलपुर (गौतमबुद्धनगर) के साधुपुर गांव निवासी 37 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता कैब कार चालक थे। 21 अगस्त की दोपहर चार लोगों ने कार को अतरौली तक भाड़े पर तय कर लिया। रास्ते में अशोक ने पत्नी अनीता गुप्ता को फोन पर अतरौली आने और रात तक वापस आने की बात बतायी थी
वापस घर न पहुंचने पर शुरू हुई तलाश
कैब चालक अशोक कुमार देर रात तक घर न पहुंचे। चिंतित स्वजन ने मोबाइल फोन मिलाया तो वह लगातार बंद जाता रहा। सुबह तक न आने पर उन्होंने इलाका पुलिस को खबर दी। खुद ही तलाश शुरू भी शुरू कर दी। शाम को अशोक की हत्या हो जाने की मनहूस खबर मिली तो स्वजन बेहाल हो गए ।
ईंट भट्ठे के पास अधजली हालत में मिला शव
पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव रायपुर खास स्थित मलिखान सिंह के ईंट भट्ठे के पास रविवार शाम कुछ राहगीरों ने एक युवक का शव जलते हुए देखा। उन्होनंे शाेर मचाया और आग को बुझा लिया। हालांकि सीने व पेट के आस-पास काफी हिस्सा जल भी गया था । जेब से मिले आधार कार्ड पर मिले नाम, पते के आधार पर कैब चालक अशोक के स्वजन को इलाका पुलिस ने जानकारी दी थी।
कार चालक अशोक कुमार गुप्ता की हत्या की सिर में चोट पहुंचाकर हत्या की गई है। शव काे जलाने का भी प्रयास किया गया था। हालांकि उसकी कार पास में ही खड़ी मिली है। इससे साफ है कि हत्या का उद्देश्य लूटपाट करना नहीं था। हत्यारों ने राज छिपाने की खातिर मोबाइल फोन गायब किया है। फोन की सीडीआर व लोकेशन खंगाली जा रही है,जल्द घटना का राजफाश होगा।